रिलीज हुआ महाकुंभ वाली मोनालिसा की पहली फिल्म द डायरी ऑफ मणिपुर का पोस्टर, फैंस बोले...किस्मत वाली है लड़की
Bollywood | Entertainment News | Hindi News | Entertainment | Bollywood NewsMahakumbh Monalisa New Film The Diary Of Manipur Poster Release | Prakhar Prahari | Latest News
मुंबईः प्रयागराज कुंभ मेले वाली एक बार फिर इंटरनेट पर छाई हुई हैं। कुंभ मेले के दौरान माला और मोतियां बेचकर मशहूर हुई मोनालिसा भोसले अब फिल्मों में नजर आएंगी। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ के दौरान रील बनाकर वायरल हुई मोनालिसा अपने नए वीडियो के जरिये लोगों का ध्यान आर्षित कर रही हैं। इस वीडियो में वह बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं। उनका खूबसूरत मेकओवर देखकर उनके फैंस मंत्रमुग्ध हो गए हैं। जी हां मोनालिसा की फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' का पोस्टर भी रिलीज हो गया है, जिसे देख फैंस कह रहे हैं कि इस लड़की की किस्मत बहुत अच्छी है।
वायरल होने के बाद सबसे पहले मोनालिसा को गाने ऑफर हुए, उसके बाद पहली फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' भी मिल गई। अब उनकी फिल्म का पोस्टर भी रिलीज हो गया है जिसमें वो गांव की छोरी बनकर लोगों के दिलों पर राज करने आ रही हैं। पोस्टर में वो फिल्म के हीरो के साथ हैं और डायरेक्टर के साथ भी तस्वीर ले रही हैं।
'द डायरी ऑफ मणिपुर' है मोनालिसा की पहली फिल्मः अदाकारा मोनालिसा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें बताया है कि पहले दिन फिल्म का शूट करके कैसा लगा और गोली लगने वाले सीन को तो उन्होंने असली ही समझ लिया था। उनके डायरेक्टर सनोज मिश्रा भी उनसे कहते हैं कि उन्होंने पहले झूठ बोला कि गोली सच में लगेगी फिर बता दिया कि वो मजाक कर रहे थे।
छोटी सी जगह से वायरल हुई मोनालिसाः मोनालिसा एक छोटे से घर में पली-बढ़ी और धार्मिक मेलों में मालाएं बेचकर अपने परिवार की मदद करती थी। एक दिन, मेले में किसी ने उसकी तस्वीर खींच ली। उसकी मुस्कान, उसकी आंखें, उसकी सादगी भरी सुंदरता—हर चीज ने लोगों के दिलों को छू लिया। तस्वीर वायरल हो गई और उसकी जिंदगी ने एक नया मोड़ ले लिया।
मोनालिसा का है मुंबई में घर सपनाः पिछले साल तक ही मोनालिसा माला बेचकर कुछ सौ रुपये कमाने के लिए कड़ी मेहनत करती थीं। अब उन्हें एक आलीशान कार में घूमते हुए देखा गया है। कुछ इंस्टाग्राम पेजों का दावा है कि उन्होंने जो कार ली है, उसकी कीमत 1 करोड़ रुपये से अधिक है। उनके फैंस उन्हें इस मुकाम पर देखकर खुश हो रहे हैं। अपने पहले गाने के बाद, मोनालिसा को सनोज मिश्रा की बॉलीवुड फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के लिए साइन किया गया था। वह इवेंट्स और ब्रांड प्रमोशन में भी हिस्सा ले रही हैं। अब उनका सपना मुंबई में अपना घर खरीदना है।
Post Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!