Former IAEA chief ने ट्रम्प को बताया पागल, बोले...ये शख्स लगा देगा पश्चिम एशिया में आग, खाड़ी देशों से की ये अपील
World News | International News | Hindi News | World | Former IAEA chief call Donald Trump Madman urges Gulf countries UN to act on ultimatum against Iran Israel War | Prakhar Prahari | Latest News | US-Israel-Iran War
दिल्लीः IAEA यानी अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के पूर्व महानिदेशक मोहम्मद अल बारदेई ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को पागल करार दिया है और कहा है कि यह आदमी पश्चिम एशिया को तबाह कर देगा। उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के खिलाफ 48 घंटे का अल्टीमेटम जारी करने के बाद खाड़ी देशों से हस्तक्षेप करने की तत्काल अपील की है।
Iran rejects Trump's 48-hour ultimatum as 'helpless' and 'unbalanced'; warns of radioactive contamination
उन्होंने ने विनाशकारी सैन्य टकराव की संभावना का जिक्र करते हुए सोशल मीडिया एक्स पर कहा, "कृपया, एक बार फिर अपनी पूरी ताकत झोंक दें, इससे पहले कि यह पागल शख्स इलाके को आग का गोला बना दे।"
डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान दिया 48 घंटे का अल्टीमेटमः आपको बता दें कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को शांति समझौता करने के लिए एक बार फिर से अल्टीमेटम दिया है। ट्रंप ने कहा, ''याद कीजिए, जब मैंने ईरान को शांति समझौता करने के लिए 10 दिन का वक्त दिया था या होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने को कहा था। समय तेजी से निकल रहा है। 48 घंटे बाद उन पर कहर टूटेगा।''
रूस-चीन-फ्रांस से भी अपीलः मोहम्मद अल बारदेई ने अपनी गुहार को वैश्विक मंच तक पहुंचाते हुए युद्ध को रोकने में अंतर्राष्ट्रीय संस्थानों की भूमिका पर भी सवाल उठाया। संयुक्त राष्ट्र के साथ रूस-चीन-फ्रांस को संबोधित एक अलग पोस्ट में उन्होंने पूछा कि क्या इस पागलपन को रोकने के लिए कुछ भी नहीं किया जा सकता है?
ट्रम्प ने किया था 10 दिन के लिए हमले रोकने का एलानः आपको बता दें कि 26 मार्च से डोनाल्ड ट्रंप ने नाटकीय अंदाज में ईरान के ऊर्जा बुनियादी ढांचे पर अमेरिकी हमलों को छह अप्रैल, 2026 तक रोकने की बात की थी। उस समय अमेरिकी राष्ट्रपति ने तर्क दिया था कि यह फैसला ईरानी सरकार के अनुरोध पर किया गया था। उन्होंने यह भी कहा था कि मामले को हल करने के लिए कूटनीतिक बातचीत आगे बढ़ रही है।
हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति के इस एलान के बावजूद ईरान पर इस्राइली हमले जारी रहे। इसकी वजह से ईरान ने अमेरिका से किसी भी तरह की बातचीत से इनकार कर दिया। ईरान ने अमेरिका पर युद्धविराम और बातचीत की आड़ में तेहरान को निशाना बनाने का आरोप लगाया।
Post Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!