एशिया कप में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत, सरकार ने दी, नहीं होगी द्विपक्षीय सरीजी, मल्टीनेशन टूर्नामेंट पर रोक नहीं
स्पोर्ट्स डेस्कः एशिया कप में भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत होगी। केंद्र सरकार ने गुरुवार को इसकी अनुमति दे दी। सरकार ने कहा है मल्टीनेशनल टूर्नामेंट में पाकिस्तान से खेलने पर रोक नहीं है, लेकिन दोनों देशों में द्विपक्षीय सीरीज नहीं खेली जाएगी। आपको बात दें कि एशिया कप के मैच 09 से 28 सितंबर तक दुबई और अबू धाबी में आठ टीमों के बीच खेले जाएंगे।
सरकार ने कहा है कि इंटरनेशनल और मल्टीनेशनल इवेंट्स (चाहे भारत में हों या विदेश में) में भारत इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के नियमों और अपने खिलाड़ियों के हितों को ध्यान में रखकर निर्णय लेगा।
सरकार का कहना है कि भारतीय टीमें और खिलाड़ी उन इंटरनेशनल इवेंट्स जैसे- कॉमनवेल्थ गेम्स, ओलिंपिक, क्रिकेट, हॉकी वर्ल्ड कप आदि में हिस्सा लेंगे, जिनमें पाकिस्तानी टीमें और खिलाड़ी खेलेंगे। यह ठीक वैसा ही है, जैसे भारत में होने वाले मल्टीनेशनल इवेंट्स में पाकिस्तान, खिलाड़ी भी भाग ले सकेंगे।
वहीं, भारत को इंटरनेशनल स्पोर्ट्स इवेंट्स की मेजबानी के लिए पसंदीदा जगह बनाने के लिए खिलाड़ियों, अधिकारियों, तकनीकी कर्मचारियों, इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों की वीजा प्रोसेस आसान की जाएगी।
सरकार के मुताबिक इंटरनेशनल खेल संस्थाओं के पदाधिकारियों को उनकी कार्यावधि की अवधि (अधिकतम 5 साल तक) के लिए प्राथमिकता के आधार पर मल्टी-एंट्री वीजा भी दिया जाएगा, ताकि वे देश में आसानी से आ-जा सकें।
केंद्र सरकार ने नई खेल नीति में यह तो स्पष्ट किया है कि हम पाकिस्तानी टीम या खिलाड़ियों को मल्टीनेशन इवेंट्स के लिए भारत आने से नहीं रोकेंगे, लेकिन यह नहीं बताया कि भारत ऐसे इवेंट्स में हिस्सा लेने के लिए पाकिस्तान जाएगा या नहीं। भारत ने इसी साल फरवरी-मार्च में अयोजित चैंपियंस ट्रॉफी के लिए पाकिस्तान जाने से मना किया था। ऐसे में मेजबान पाकिस्तान को भारत के मैच में UAE में कराने पड़े थे और दुबई में फाइनल खेला गया था।
भारतीय टीम: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, संजू सैमसन, हर्षित राणा, रिंकू सिंह।
Post Comments
No comments yet. Be the first to share your thoughts!