विदेश डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः विश्व में कोरोना वायरस से मरने वाले लोगों की संख्या 4.16 लाख से अधिक हो गई हैष वहीं इससे 73.5 लाख से अधिक लोग अब तक इससे संक्रमित हुए हैं। अमेरिका की जॉन हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के अनुसार कोविड-19 से दुनियाभर में अब तक 4,16,116 लोगों की मौत हुई है तथा 7357794  लोग संक्रमित हुए हैं।

कोरोना वायरस से प्रभावित होने के मामले में अमेरिका विश्व भर में पहले और ब्राजील दूसरे तथा रूस तीसरे स्थान पर है। दूसरी तरफ इस महामारी से हुई मौतों के आंकड़ों के हिसाब से अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और ब्राजील तीसरे क्रम पर है। भारत में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 2.77 लाख लोग प्रभावित हुए हैं तथा 7745 लोगों ने जान गंवाई है।

विश्व की महाशक्ति माने जाने वाले अमेरिका में कोरोना महामारी  से प्रभावित होने वाले लोगों का आंकड़ा 20 लाख के पास पहुंच गया है। यहां इस संक्रमण से अब तक 1,999900  लोग संक्रमित हो चुके हैं तथा 1,12,908 लोगों की मृत्यु  हो चुकी है। ब्राजील में  अब तक 7.73 लाख लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं और 39680 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं रूस में इसके संक्रमण से अब तक 4.93 लाख लोग प्रभावित हुए हैं  तथा 6,6350 लोगों ने जान गंवाई है। ब्रिटेन में भी हालात लगातार खराब होते जा रहे हैं। यहां अब तक इस महामारी से 2.92 लाख लोग  संक्रमित हुए हैं तथा 41223 लोगों की मृत्यु हो चुकी है।

स्पेन में अब तक 2.43 लाख लोग संक्रमित हुए है जबकि 27,136 लोगों की मौत हो चुकी है।
यूरोपीय देश इटली में इस महामारी ने खूब कहर बरपाया है। यहां अब तक इसके कारण 34,114 लोगों की मौत हुई है और 2.36 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं। फ्रांस और जर्मनी में भी इस जानलेवा विषाणु के कारण स्थिति काफी खराब है। फ्रांस में अब तक 1.93 लाख लोग इससे संक्रमित हुए हैं और 29,322 लाेगों की मौत हो चुकी है। जर्मनी में कोरोना वायरस से 1.87 लाख लोग संक्रमित हुए हैं और 8752 लोगों की मौत हुई है। वहीं पेरू में कोविड-19 से अब तक 2.0लाख लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5903 लोगों की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here