दिल्लीः भारत ने वैश्विक महामारी कोरोना से प्रभावित होने के मामले यूरोपीय देश जर्मनी और फ्रांस को पीछे छोड़ दिया है। इंडिया अब इससे संक्रमित होने के मामले में दुनियाभर में सातवें स्थान पर पहुंच गया है।

अमेरिका की जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार देश में इस जानलेवा विषाणु से अब तक 190609 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 5408 लोगों की मौत हुई है। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले अमेरिका पहले नंबर पर, ब्राजील दूसरे और रूस तीसरे नंबर है। वहीं इस महामारी से होने वाली मौत की बात करें, तो अमेरिका पहले, ब्रिटेन दूसरे और इटली तीसरे नंबर पर है। जॉन हॉपकिंस यूनिवर्सिटी की रिपोर्ट के अनुसार कोरोना से प्रभावित होने वाले दुनिया के शीर्ष 10 देश निम्नलिखित प्रकार से हैः-

देश——————–संक्रमितों की संख्या—————मौत

अमेरिका—————–1789368———————104358

ब्राजील——————-514849———————-29314

रूस———————–405843———————-4693

ब्रिटेन———————-276156———————-38571

स्पेन————————239479———————27127

इटली———————–132997——————–33415

इंडिया———————–190609——————–5408

फ्रांस————————-189009——————-28805

जर्मनी————————143410——————-8540

पेरू—————————164476——————-4506

तुर्की————————–163942——————–4540

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here