दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक जमा मस्जिद में महिलाएं अब अकेले प्रवेश नहीं कर पाएंगी। जामा मस्जिद प्रशासन ने महिलाओं की अकेले एंट्री पर बैन लगा दिया है। इस संबंध में मस्जिद की दीवारों पर इस नोटिस की कॉपी लगा दी गई है, जिसके कहा गया है कि मस्जिद में लड़की या लड़कियों का अकेले आना मना है। यानी लड़कियों का ग्रुप भी मस्जिद के अंदर नहीं जा सकता है।

मस्जिद प्रशासन ने इसको लेकर वजह बताई है कि अकेली लड़कियां मस्जिद में लड़कों को टाइम देकर मिलने बुलाती हैं। यहां डांस वीडियो बनाती हैं, हम इस पर रोक लगा रहे हैं। उधर,  दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने इस मामले को लेकर मस्जिद को नोटिस जारी किया है।

जामा मस्जिद के प्रवक्ता सबीउल्लाह खान ने इस मामले में सफाई दी है और कहा है कि यह बैन उन महिलाओं पर लागू नहीं होगा जो परिवार या पति के साथ आती हैं। यह कदम मस्जिद परिसर में गलत हरकतों को रोकने के लिए उठाया गया है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं पर रोक नहीं लगाई गई है। परिवार या शादीशुदा जोड़ों पर कोई बैन नहीं है, लेकिन लड़कियां यहां अकेली आती हैं, लड़कों को मिलने का टाइम देती हैं। यहां गलत हरकतें होती हैं, लड़कियां मस्जिद में डांस करती हैं, टिकटॉक वीडियो बनाती हैं। यह बैन इन हरकतों को रोकने के लिए लगाया गया है। अगर कोई यहां आकर इबादत करना चाहे तो आ सकता है, लेकिन किसी भी धार्मिक स्थल को पार्क समझ लेना सही नहीं है।

उधर, दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने कहा कि जामा मस्जिद में महिलाओं की एंट्री रोकने का फैसला बिल्कुल गलत है। महिलाओं और पुरुषों के बीच इबादत के अधिकार को लेकर फर्क नहीं होना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे जामा मस्जिद को इस मामले में नोटिस जारी कर रही हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here