संवाददाता- प्रखर प्रहरी

सूरजकुंडः  हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने गुरुवार को डीएवी साहिबाबाद के प्रधानाचार्य वी. के. चोपड़ा को प्राइड ऑफ इंडिया अवार्ड-2022 से सम्मानित किया। चोपड़ा को यह सम्मान आजादी के अमृत महोत्सव की शृंखला में छात्रों में उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल का संचार करने के लिए दिया गया।

हरियाणा एजुकेटर्स क्लब द्वारा सूरजकुंड के विवान्ता बाय ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में वीके चोपड़ा को यह पुरस्कार दिया गया। आपको बता दें कि वीके चोपड़ा इससे पहले भी शिक्षा, समाजिक कार्य तथा पर्यावरण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पुरस्कृत किया जा चुका है |

इस मौके पर राज्यपाल दत्तात्रेय ने कहा कि शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देकर महत्वपूर्ण कार्य कर रहें हैं। उन्होंने कहा कि  नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों को हुनरमंद शिक्षा प्रदान करना वर्तमान समय की आवश्यकता है।  बच्चे बड़े होकर अपने हुनर के क्षेत्र में काम करेंगे और उसका बेहतर क्रियान्वयन करेंगे।

 

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here