Retail Inflation
सांकेतिक तस्वीर

दिल्लीः देश में जनवरी महीने में खुदरा महंगाई दर पिछले सात महीने के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई। देश में जनवरी में खुदरा महंगाई दर 6.1 प्रतिशत रही, जो पिछले सात महीने में सबसे अधिक है।  यह आरबीआई (RBI) यानी भारतीय रिजर्व बैंक के टार्गेट रेंज से अधिक है।  इससे पहले जून, 2021 में रिटेल इंफ्लेशन RBI के टार्गेट रेंज से ऊपर रहा था।

एनएसओ (NSO) यानी नेशनल स्टैटिकल ऑफिस  ने 14 फरवरी को कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स (CPI) के आंकड़े जारी किए हैं। एनएसओ के मुताबिक जनवरी 2022 में महंगाई दर 6.01% रही जो पिछले 7 महीनों में सबसे ज्यादा है।

जनवरी 2022 में महंगाई के आंकड़े उम्मीद के मुताबिक रहे हैं। इससे पहले आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा था कि इस बार महंगाई दर 6% रह सकती है, इसकी वजह बेस इफेक्ट है। RBI ने 2022 की पहली तिमाही में 5.7% खुदरा महंगाई दर रहने का अनुमान जताया था। हालांकि फरवरी और मार्च में महंगाई दर में नरमी रहने के संकेत हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here