Courtesy Reuters

दिल्लीः राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का कहर पढ़ते ही जा रहा है। यहां पर शुक्रवार को इस संक्रमण 17,335 नए मामले सामने आए। साथ ही इसलके कारण यहां पर पिछले 24 घंटे में 9 लोगों ने जान गंवाई। दिल्ली में पॉजिटिविटी रेट बढ़कर 17.73 प्रतिशत हो गई है। अगर बात कंटेनमेंट जोन की संख्या की करें, तो ये बढ़कर 6912 हो गई हैं।

देश के दो प्रमुख महानगरों दिल्ली और मुंबई में कोरोना केसों में वृद्धि के कारण देश में भी कोरोना मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को रात 10 बजे से सोमवार शाम 5 बजे तक कर्फ्यू रहेगा। यहां इन इन 55 घंटों के दौरान दुकानें, मॉल और बाजार बड़े पैमाने पर बंद रहेंगे। इस दौरान सिर्फ आवश्यक दुकानों, सेवाओं को ही काम करने की अनुमति होगी। सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने प्रसूति और चिकित्सा अवकाश को छोड़कर शहर के सभी सरकारी अस्पतालों को अवकाश रद्द करने को कहा है।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने आज सुबह कहा था कि दिल्ली में आज 17 प्रतिशत की सकारात्मकता दर के साथ कोविड-19 के 17,000 मामले दर्ज होने की की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि दिल्ली संक्रमण में वृद्धि दर्ज करने वाला देश का पहला प्रदेश है क्योंकि अधिकांश अंतरराष्ट्रीय उड़ानें राजधानी में आती हैं।

आपको बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को कोविड-19 के 15,000 नए मामले आए थे और पॉजिटिविटी रेट 15 प्रतिशत था, जो आज बढ़कर 17.73 प्रतिशत हो गया है। दिल्ली में अब कोरोना एक्टिव केस की संख्या 39,873 हो गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here