मुंबईः मॉडल मुनमुन धमेचा किंग खान यान शाहरुख खाने के पुत्र आर्यन खान को नहीं जानती है। यह दावा किया है। मुंबई के पास क्रूज से गिरफ्तार हुई मॉडल मुनमुन धमेचा के वकील ने। मुनमुन के वकील अली काशिफ खान ने दावा किया गया है कि वह यानी मुनमुख धमेचा आर्यन खान और दूसरे अभियुक्त अरबाज मर्चेंट को नहीं जानती हैं। उन्होंने बताया कि क्रूज पर हो रही एक पार्टी के लिए उन्हें उनकी फ्रेंड सौम्या और बलदेव ने इंविटेशन दिया था। उन्होंने कहा कि एनसीबी (NCB) यानी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुनमुन को तो पकड़ लिया, लेकिन उनके दोनों दोस्तों को छोड़ दिया।

चलिए अब आपको बताते हैं कि मुनमुन धमेचा कौन हैः मुनमुन धमेचा एक फैशन मॉडल हैं और एक बिजनेस फैमिली से ताल्लुक रखती हैं। 39 वर्षीय मुनमुन को एनसीबी ने तीन अक्टूबर को दोपहर दो बजे गिरफ्तार किया था। प्राप्त रिपोर्ट्स के मुताबिक मूल रूप से मुनमुन धमेचा मध्यप्रदेश के सागर जिले की निवासी है, लेकिन फिलहाल उनके परिवार से कोई भी मध्यप्रदेश में उनके घर में नहीं रहता है।

अली काशिफ खान बताया है कि मुनमुन का भाई अपनी बहन और उसके करियर को लेकर बहुत अधिक चिंतित है। उन्होंने मुनमुन को इंवाइट करने वाले बलदेव के बारे में ज्यादा जानकारी होने से इनकार किया है और कहा कि चूंकि मुनमुन एक मॉडल हैं, इस वजह से बलदेव उन्हें कुछ न कुछ मॉडलिंग से रिलेटेड काम दिलाता रहा है और उसी के हने पर मुनमुन क्रूज पर आई थीं। उन्होंने बताया कि मुनमुन के क्रूज पर पहुंचने के पांच मिनट के भीतर ही एनसीबी ने छापा मारा। इसका अर्थ यह है कि इन इन लोगों की पार्टी असल में हुई ही नहीं।

अब आपको बताते है कि मॉडल मुनमुन का केस देख रहे अली काशिफ खान कौन हैंः मुनमुन के मामले से पहले अली काशिफ कई हाई प्रोफाइल मामलों पैरवी कर चुके हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की बयानबाजी के खिलाफ भी उन्होंने कोर्ट का दरवाजा खटखटाते हुए उनके ट्विटर एकाउंट को बैन करने की मांग की थी। इसी प्रकार प्रोड्यूसर एकता कपूर के खिलाफ भी उन्होंने एक मामले में केस दाखिल किया हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here