File Picture

दिल्लीः देश में कोरोना वायरस की धीमी पड़ती रफ्तार के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान इस संक्रमण को 46,148 नए मामले दर्ज किए गए तथा 979 लोगों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 76 दिन में पहली बार देश में एक दिन में कोरोना के कारण मरने वालों की संख्या 1,000 से कम रही है। इससे पहले 13 अप्रैल को देश में 879 मरीजों की मौत हुई थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आए। इसके बाद संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ दो लाख 79 हजार 331 हो गया है। इस दौरान 58 हजार 578 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 93 लाख नौ हजार 607 हो गई है। सक्रिय मामले 13,409 कम होकर पांच लाख 72 हजार 994 रह गए हैं। इसी अवधि में 979 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर तीन लाख 96 हजार 730 हो गया है।
देश में सक्रिय मामलों की दर 1.89 फीसदी, रिकवरी रेट  96.80 फीसदी और मृत्यु दर 1.31 हो गऊ है।

इस महामारी के मद्देनजर अभी भी सावधानियां बहती जा रही हैं। देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं। इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं। यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं।

वहीं देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है। यहां पाबंदियां के साथ छूट भी है। इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं।

इस बीच तेलंगाना सरकार ने राज्य में 20 जून से लॉकडाउन को पूरी तरह से हटा दिया है। देश में महामारी के बीच पाबंदियों को पूरी तरह हटाने वाला यह पहला राज्य बन गया है। यहां 1 जुलाई से स्कूल भी खोल दिए जाएंगे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here