File Picture

देश में कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन विकराल रूप लेता जा रहा है और पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न हिस्सों में इस संक्रमण के 2.61 लाख से अधिक नए मामले सामने आए और 1501 और लोगों की मौत हो गई।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान देश में 2,61,500  नये मामले दर्ज किए गए। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 109 हो गयी है। वहीं इस दाैरान रिकाॅर्ड 1,38,426 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं जिसे मिलाकर अब तक 1,28,09,643 मरीज कोरोना मुक्त भी हो चुके हैं। देश में कोरोना के सक्रिय मामले 18 लाख को पार कर 18,01,316 हो गये हैं। इसी अवधि में 1501 और मरीजों की मौत के साथ इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1,77,150 हो गयी है।

देश में रिकवरी दर घटकर 86.62 फीसदी और सक्रिय मामलों की दर बढ़कर 12.18 प्रतिशत हो गयी है, जबकि मृत्युदर घटकर 1.20 फीसदी रह गयी है। देश के विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार हैं:-
राज्य…………………..सक्रिय………स्वस्थ…………मौत
अंडमान-निकोबार—–121——5146—— 64
आंध्र प्रदेश ——-40469—907598—–7388
अरुणाचल प्रदेश—- 105—–16806——–56
असम———– 6141—- 216546—–1129
बिहार———- 39498—-274207—–1722
चंडीगढ़———-3414—– 29485—– 410
छत्तीसगढ़——-130400—- 396357—- 5738
दादरा- नगर हवेली
दमन- दीव———921——-3823——– 04
दिल्ली———- 69799—–746239—–11960
गोवा———— 6643——58746——–872
गुजरात——— 55398—–333564—— 5267
हरियाणा——– 38558—– 307850—– 3386
हिमाचल प्रदेश —-8444——-65963—— 1180
जम्मू- कश्मीर—–10910—–132205—– 2051
झारखंड ———25619——131928—- 1406
कर्नाटक———119179—- 1009549—- 13270
केरल ———–80342—–1135921—– 4904
लद्दाख————1671——–1671——– 133
लक्षद्वीप———- 280———-770——– 01
मध्य प्रदेश ——-63889—–327452——-4491
महाराष्ट्र——–649563—-3061174——-59970
मणिपुर———- 190——- 29083——— 376
मेघालय———- 649——-13997——— 152
मिजोरम——— 364——– 4483———- 12
नागालैंड——– 167——– 12275———–95
ओडिशा ——–17827—– 344825——– 1942
पुड्डुचेरी ———-4090—— 42313———705
पंजाब———– 32499—- 254805——- 7834
राजस्थान ——–59999——-341247——-3109
सिक्किम——— 305———- 6150———136
तमिलनाडु——- 65635—— 902022——–13071
तेलंगाना——– 37037——-312563——– 1824
त्रिपुरा———– 445——— 33163———-394
उत्तराखंड——- 15386——-104161———1856
उत्तर प्रदेश——- 170059—–641292———9703
पश्चिम बंगाल —-45300——-595668——– 10540
कुल———–1801316—-12809643——-177150

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here