File Picture

देश में कोरोना वायरस की रफ्तार लगातार धीमी पड़ती जा रही है। वहीं इससे ठीक होने वालों की संख्या में ज्यादा रहने के कारण कोविड-19 के सक्रिय मामलों की दर दो फीसदी पर पहुंच गई है। 

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में संक्रमण के 16,946 नये मामले सामने आए, जिसके बाद संक्रमितों की संख्या एक करोड़ पांच लाख 12 हजार से अधिक हो गई है। वहीं 17,652 मरीज स्वस्थ हुए। देश में अब तक एक करोड़ एक लाख 46 हजार 763 लोग इस विषाणु को मात दे चुके हैं। देश में रिकवरी रेट बढ़कर 96.52 प्रतिशत हो गया है। वहीं सक्रिय मामले 904 कम होकर 2.13 लाख रह गए हैं। इसी अवधि में 198 मरीजों की मौत हो हुई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा एक लाख 51 हजार 727 हो गया। मृत्यु दर अभी 1.44 फीसदी है।

विभिन्न राज्यों एवं केन्द्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमितों की संख्या इस प्रकार है:

राज्य…………………सक्रिय……स्वस्थ…….मौत
अंडमान निकोबार ….16………4891…….62
आंध्र प्रदेश ………2382……875921…7134
अरुणाचल प्रदेश …..58……..16669……56
असम …………….3003……212675…1065
बिहार ……………4115…….251027…1445
चंडीगढ़ ………..292……….19794…..329
छत्तीसगढ़ ……..7791…….280166…3527
दादरा और नगर हवेली
और दमन और दीव..4………..3377……….2
दिल्ली …………..2991…….617540….10718
गोवा …………….814………50515……..750
गुजरात …………7226……..242164…..4354
हरियाणा………..2414……..260236…..2966
हिमाचल प्रदेश …830……….54896…….963
जम्मू कश्मीर …..1629……..119344……1912
झारखंड ………..1356……..114836……1048
कर्नाटक ……….8906……..908494…..12152
केरल ………….65579…….756817….3373
लद्दाख ………….136………..9375………128
मध्य प्रदेश ……7294……….238983….3732
महाराष्ट्र ……..53544…….1874279… 50221
मणिपुर ………469…………27935……..365
मेघालय ……..160………….13365…….144
मिजोरम………101……………4200………..9
नागालैंड …….103………….11814………86
ओडिशा …….2024………..328622…..1895
पुड्डुचेरी ……..278………..37607……….639
पंजाब ……..2817……….161457…….5463
राजस्थान ….5780………305569…….2742
सिक्किम ……311………..5564………..129
तमिलनाडु ….6653……..809392…..12242
तेलंगाना ……4495……..284849……1572
त्रिपुरा ……….45………… 32886…….389
उत्तराखंड ….2552………90025……..1593
उत्तर प्रदेश …10132……575980……8529
पं बंगाल ……7303…….545499…….9993
कुल ………213603….10146763…151727

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here