दिल्ली डेस्क

प्रखर प्रहरी

दिल्लीः भारत में कोरोना वायरस से स्थिति भयावह होती जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों में पिछले 24 घंटे के दौरान इस संक्रमण के रिकॉर्ड 13586 नये मामले दर्ज किये गये हैं। वहीं इस दौरान 336 लोगों ने जान गंवाई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार देश में 3.81 लाख लोग अब तक इस जानलेवा विषाणु से प्रभावित हुए हैं। वहीं 13586 लोगों की मौत हुई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 19 जून को जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में इस समय कोरोना से 163248 सक्रिय मामले हैं, जबकि 204711 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। देश में कोविड-19 से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। यहां इस संक्रमण की चपेट में 120504 लोग आए हैं तथा 5751 लोगों की मौत हुई है। वहीं 60838 लोग इस महामारी से निजात पाने में कामयबाह हुए हैं। कोरोना से प्रभावित होने के मामले में तमिलनाडु दूसरे नंबर पर है। यहां इससे अब तक 52354 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 625 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 28641 लोग इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने में कामयाब हुए हैं।

कोरोना से राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की स्थिति दिनों-दिन भयावह होती जा रही है। यहां 49979 लोग अब तक इसकी चपेट में आए हैं तथा 1969 लोगों की मौत हुई है। वहीं 21341 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात चौथ नंबर पर है। यहां अब तक इस संक्रमण से 25601 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 1591 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 17819 इससे अब तक ठीक हुए हैं। इसके अलावा यूपी और गुजरात सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here