Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1947 में  ब्रिटिश राज में भारत के अंतिम वायसराय लॉर्ड माउंटबेटन ने देश के बंटवारे का ऐलान किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में तीन जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः- 

1748 – एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा की स्थापना की गई।
1856 – क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886 – युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
1915 – ब्रिटेन की सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
1943 – संयुक्त राष्ट्र राहत एवं पुनर्वास प्रशासन स्थापित किया गया।
1947 – भारतीय नेताओं ने ब्रिटेन की सरकार द्वारा प्रस्तावित भारत विभाजन को स्वीकार कर लिया।
1959 – सिंगापुर में संविधान अपनाया गया।
1962 – एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया,जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।
1968 – कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1979 – युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।
1984- पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ।
1985 – भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
1989 – चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।
2013 – उत्तर-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हुई।
2014 – दिल्ली में एक सड़क हादसे में पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का निधन हुआ ।

03 जून को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

  • 1844- आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक बालकृष्ण भट्ट का जन्म  हुआ।
  • 1867-  भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद एवं लेखक हरविलास शारदा का
  • 1901 – ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी. शंकर कुरूप का
  • 1930- प्रसिद्ध राजनीति़ज्ञ जॉर्ज फर्नांडिस का जन्म हुआ।

03 जून को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

  • 1974-  बिहार के मुख्यमंत्री रहे एवं स्वतंत्रता सेनानी कृष्ण बल्लभ सहाय का निधन हुआ।
  • 1994- श्वेत क्रान्ति’ के जनक माने जानेवाले त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल का निधन हुआ।
  • 1999- हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन हुआ
  • 2014- पूर्व केंद्रीय मंत्री गोपीनाथ मुंडे का निधन हुआ ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here