Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2008 में नेपाल में 240 सालों से चली आ रही राजशाही का अंत हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 28 मई को घटित हुईं घटनाओं परः- 

1414- खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैयद वंश की नींव रखी।
1674- जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1845- कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हुए।
1918- अजरबैजान स्वतंत्र हुआ और उसने स्वयं को लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।
1940- द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान बेल्जियम ने जर्मनी से हार स्वीकार की।
1952- यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।
1956- फ्रांस ने अपने सभी भारतीय उपनिवेशों को भारत को सौंपा।
1961- मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना।
1963- बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।
1965- धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।
1971- सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।
1996- रूस विद्रोही प्रांत चेचन्या को अधिकतम स्वायत्तता देने पर सहमत हुआ।
1996- तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।
1998- पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण किया।
2002- नेपाल में आपातकाल लगा।
2008- नेपाल में 240 वर्षों से चली आ रही राजशाही का अंत।
2008- अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये।

28 मई को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1883- स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।

1908-जासूसी उपन्यास जेम्स बॉन्ड के लेखक इयान फ्लेमिंग का जन्म हुआ।

1923 – प्रसिद्ध अभिनेता एवं तेलुगु देशम पार्टी के संस्थापक एन टी रामाराव का जन्म हुआ।

28 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

2010- हॉलीवुड अभिनेता डेनिस हापर का निधन 2010 में हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here