Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्याल बना था। महान समाज सुधारक सर सैयद अहमद खान ने मुसलमानों को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने की जरूरत को महसूस करते हुए 1875 में एक स्कूल की स्थापना की थी जो बाद में मुस्लिम एंग्लो ओरिएंटल कॉलेज बना और फिर यहीं कॉलेज 1920 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय बना। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 24 मई को घटित हुई महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1153- मैलकम चतुर्थ स्कॉटलैंड का राजा बना।
1830- अमेरिका में पहला यात्री रेल मार्ग बाल्टीमोर और इलियट मिल्स के बीच शुरू हुआ। 
1862- टेम्स नदी पर बना वेस्टमिंस्टर ब्रिज खोला गया।

1689ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट ईसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
1875- सैयद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो आगे चलकर अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध हुआ।
1878- अमेरिका के बोस्टन में पहली अमेरिकी साइकिल रेस आयोजित की गई।
1879- अमेरिका में दासता विरोधी आंदोलन के नेता अविलियम लायड गैरिसन का निधन।
1915- थॉमस एडिसन ने टेलिफोन पर बातचीत को रिकॉर्ड करने के लिए टेलीस्क्राइब का आविष्कार किया।
1930- एमी जॉनसन इंग्लैंड से ऑस्ट्रेलिया की उड़ान भरने वाली पहली महिला बनीं।
1956- बौद्ध धर्म के संस्थापक गौतम बुद्ध की 2500वीं जयंती मनाई गई।
1994- सऊदी अरब के मीना में हज के दौरान भगदड़ में 250 से अधिक हाजियों की मौत।
1995- ब्रिटेन के पूर्व प्रधानमंत्री हेरोल्ड विल्सन का लंदन में निधन।      
2002- नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को पार्टी से निलंबित किया।

2004- उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाय।
2005 – एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
2007 – एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।

2013-राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।

24 को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1544- इंग्लैंड के भौतिक विज्ञानी विलियम गिल्बर्ट का जन्म हुआ।
1819- ब्रिटेन की महारानी विक्टोरिया (विक्टोरिया एलेक्जेंड्रीन) का लंदन में जन्म हुआ।

1896- भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी करतार सिंह सराभा का जन्म हुआ।
1899- बंगला कवि, संगीतज्ञ एवं दार्शनिक काज़ी नज़रुल इस्लाम का जन्म हुआ।

1954- एवरेस्ट पर चढ़ने वाली पहली भारतीय महिला बछेंद्री पाल का जन्म हुआ।

24 मई को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

1543- प्रसिद्ध यूरोपीय खगोलशास्त्री एवं गणितज्ञ निकोलस कॉपरनिकस का निधन हुआ।

1905- ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता प्रतापचंद्र मज़ूमदार का निधन हुआ।

1999- भारत के महान कुश्ती प्रशिक्षक एवं पहलवान गुरु हनुमान का निधन हुआ।
2000- हिन्दी फिल्मों के प्रसिद्ध गीतकार, शायर मजरूह सुल्तानपुरी का निधन हुआ।


LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here