File Picture

दिल्ली डेस्क

दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में इस संक्रमण के 3722 नए मामले दर्ज किये गये हैं तथा इस दौरान 134 लोगों की मौत हुई है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 14 मई की सुबह जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में अब तक 78003 लोग इस जानलेवा विषाणु से संक्रमित हुए हैं तथा 2549 लोगों की मौत हुई है। वहीं अब तक 26235 लोग इससे ठीक हुए हैं। देश में कोरोना से सबसे अधिक महाराष्ट्र प्रभावित हुआ है। इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 25922 लोग इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 975 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 5547 लोग इसके संक्रमण से ठीक भी हुए हैं। वहीं देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से प्रभावित होने के मामले में दूसरे नबंर पर है। यहां अब तक 9267 लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा 566 लोगों की मौत हुई है। वहीं 3562 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। तमिलनाडु में कोरोना से अब तक 9227 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 64 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2176 लोग अब तक इस जानलेवा विषाणु से निजात पाने में कामयाब हुए हैं। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस संक्रमण के कारण लगातार बिगड़ती जा रही है। यहां अब तक इससे 7998 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 106 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2858 लोग अब तक इससे ठीक हुए हैं। देश के अन्य राज्यों में भी यह संक्रमण काफी तेजी से पैर पसार रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here