दिल्लीः वैश्विक महामारी कोरोना का संक्रमण देश में काफी तेजी फैल रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान इससे  देश में 3604 नये लोग संक्रमित हुए हैं और इसके प्रभाव में आने वाले लोगों की संख्या 70 हजार के पार पहुंच गई है। वहीं इस दौरान 87 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 2293 हो गया है।
केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 12 मई की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश के विभिन्न राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेशों में इससे अब तक 70,756 लोग कोरोना से संक्रमित हुए हैं तथा 2293 लोगों की मौत हुई है। वहीं 22455 लोग अब तक इसके ठीक हुए हैं। देश में महाराष्ट्र कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। इसके कारण राज्य की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। महाराष्ट्र में 23401 लोग अब तक इसकी चपेट में आ चुके हैं तथा 868 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं राज्य में 4786 लोग इसके संक्रमण से ठीक हुए हैं।

‘कोविड-19’ से प्रभावित होने के मामले में देश का पश्चिमी राज्य गुजरात दूसरे नंबर पर है। गुजरात में अब तक 8541 लोग इससे संक्रमित हुए हैं तथा 513 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 2780 लोगों को उपचार के बाद विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी मिल चुकी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की भी स्थिति इस जानलेवा विषाणु के कारण चिंताजनक बनी हुई है। यहां इससे अब तक 7233 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 73 लोगों की मौत हुई है। वहीं 2129 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। तमिलनाडु में भी यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है। तमिलनाडु में अब तक 8002 लोग इसकी चपेट में आ हैं तथा 53 लोगों की मौत हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here