मुंबईः कपूर खानदान में जश्न का माहौल है। दरअसल अभिनेत्री आलिया भट्ट ने बेटी को जन्म दिया है। उन्होंने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी। आपको बता दें कि आलिया रविवार की सुबह ही मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल पहुंचीं। उनके साथ रणबीर कपूर, नीतू कपूर और सोनी राजदान भी अस्पताल में मौजूद रहीं। आलिया के बेटी होने पर ट्विटर पर ‘बेबी गर्ल’ ट्रेंड कर रहा है। आलिया और रणबीर को सोशल मीडिया पर बधाइयां देने वालों का तांता लगा हुआ है। दीपिका पादुकोण, अनुष्का शर्मा, अक्षय कुमार, कपिल शर्मा सहित सेलिब्रिटीज ने आलिया और रणबीर को बधाई दी।

Image

बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने आलिया के पोस्ट पर सेलिब्रिटीज ने कमेंट कर प्यार लुटाया। अभिनेत्री माधुरी दीक्षित ने लिखा, “प्यारी नन्ही सी बच्ची के जन्म पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।“ वहीं करीना कपूरी ने कमेंट किया कि उफ्फ, मेरी छोटी आलिया, तुमसे मिलने का इंतजार है। अक्षय कुमार ने सोशल मीडिया पर लिखा, , बधाई आलिया और रणबीर, बेटी के होने से ज्यादा खुशी नहीं हो सकती। तुम्हें ढेर सारी बधाई। दीपिका पादुकोण ने लिखा, बधाइयां।

केमिडियन कपिल ने बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो मम्मी पापा, यह भगवान का सबसे अच्छा गिफ्ट है। छोटी प्रिंसेस के लिए आपको ढेर सारा प्यार। भगवान आपक परिवार को आशीर्वाद दे। वहीं, अनुष्का शर्मा ने इंस्टा स्टोरी पर लिखा, पैरेंट्स को ढेर सारी बधाई और बेबी गर्ल को आशीर्वाद-प्यार।
इनके अलावा सोनम कपूर, दीया मिर्जा, ईशान खट्टर, जोया अख्तर, जाह्नवी कपूर, कियारा आडवाणी, नेहा धूपिया, रिया कपूर, सोफी चौधरी, मौनी रॉय, कृति सेनन और हुमा कुरैशी सहित अन्य ने कपल को बधाई दी।

आपको बता दें कि आलिया और रणबीर के पहले बच्चे का जन्म मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल में रविवार को हुआ। आलिया सुबह 7.30 बजे अस्पताल पहुंची थीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here