Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज यानी 12 अक्टूबर का दिन इतिहास में बेहद खास है। शीत युद्ध चल ही रहा था। अमेरिका और रूस के बीच होड़ चरम पर थी। तभी 1960 में न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र महासभा के अंतिम दिन सोवियत प्रीमियर निकिता ख्रुश्चेव ने ऐसा कुछ किया कि वह पल सदा के लिए यादगार हो गया।

दरअसल, फिलीपींस के प्रतिनिधि ने बोलना शुरू किया था। वह पूर्वी यूरोप में राजनीतिक और नागरिक अधिकारों को दबाने की बात कर रहे थे। इतना सुनना था कि ख्रुश्चेव ने मुट्ठी बनाई और टेबल को जोर-जोर से पीटने लगे। फिर उन्होंने लोफर या सैंडल निकाले और उससे टेबल बजाने लगे।

वे तब तक ऐसा करते रहे, जब तक कि हॉल में सबकी निगाहें उनकी ओर नहीं आ गई थीं। इस पर ख्रुश्चेव ने कहा था कि खूब मजा आया! संयुक्त राष्ट्र ऐसी संसद है, जहां अल्पमत में होने पर माइनॉरिटी को खुद का अहसास दिलाना पड़ता है। अभी हम अल्पमत में हैं, लेकिन ज्यादा वक्त तक नहीं रहेंगे। कई वर्षों तक यूएन के टूर गाइड्स से यही पूछा जाता रहा कि वह टेबल कौन-सी थी, जिस पर ख्रुश्चेव बैठे थे और उन्होंने जूते से उसे बजाया था?

सिस्टर अल्फोंसा को संत का दर्जा मिलाः आज ही के दिन 2008 में पोप ने सिस्टर अल्फोंसा को संत घोषित किया, जो भारत की पहली महिला संत बनी थीं। देश में गिरजाघरों के 2,000 साल के इतिहास में यह उपाधि पाने वाली वे पहली महिला हैं। उन्हें संत घोषित करने की प्रक्रिया 55 वर्ष पहले प्रारंभ हुई थी। इससे पहले पोप जॉन पाल द्वितीय ने उन्हें ‘धन्य’ घोषित किया था। कैथोलिक परंपरा में इसे ‘बीटिफिकेशन’ कहा जाता है।

सिस्टर अल्फोंसा का जन्म केरल में कोट्टायम के निकट एक गांव कुडामालूर में हुआ था। मात्र 36 वर्ष की उम्र में उनकी मौत हो गई थी। सिस्टर वेटिकन द्वारा संत घोषित की जाने वाली दूसरी भारतीय होंगी। इससे पहले संत गोंसालो गार्सिया को यह उपाधि दी गई थी। संत गार्सिया एक भारतीय मां और पुर्तगाली पिता की संतान थे। उनका जन्म सन 1556 में मुंबई के निकट वाशी में हुआ था।

भारत और वियतनाम के बीच संधिः 2011 में 12 अक्टूबर को भारत और वियतनाम ने वियतनाम के समुद्री इलाके में तेल की खोज करने के लिए करार किया था। इससे वियतनाम और चीन के रिश्तों में खटास आई थी, क्योंकि इस दक्षिण चीन सागर के इस इलाके पर चीन अपना दावा करता है। इस इलाके में प्रभुत्व को लेकर उसके कई देशों के साथ विवाद है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 12 अक्टूबर को घटित हुईं घटनाओं पर-

1792: अमेरिका की खोज करने वाले क्रिस्टोफर कोलम्बस को मेरीलैंड के बाल्टीमोर में पहला स्मारक समर्पित किया गया।
1798: फ्रांस के कब्जे वाले बोएरेनक्रिज के खिलाफ फ्लेमिश विद्रोह आरम्भ हुआ।
1799: जैनने गेनेविएवे लबरोस्से 900 मीटर की ऊंचाई से एक पैराशूट के साथ एक गुब्बारा से कूदने वाली पहली महिला बनीं।
1850: पहली महिला चिकित्सा विद्यालय (महिला मेडिकल कॉलेज ऑफ पेन्स) खोला गया।
1860ः ब्रिटेन और फ्रांस की सेना ने चीन की राजधानी बीजिंग पर कब्जा जमाया।
1871: ब्रिटिश सरकार ने क्रिमिनल ट्राइब्स एक्ट लागू किया गया जिसके तहत 160 स्थानीय समुदायों को अपराधी जाति घोषित कर दिया गया।
1879: ब्रिटिश सैनिकों ने काबुल और अफगानिस्तान पर कब्जा किया।
1901: अमरीकी राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट ने राष्ट्रपति भवन का नाम एक्जीक्यूटिव मेनसन से बदल कर व्हाइट हाउस कर दिया।
1909: ब्राजील के कूर्टिबा शहर में फुटबाल टीम की स्थापना हुई।
1910: जॉन डी ने न्यूयॉर्क में रॉकफेलर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल रिसर्च का अपना पहला 75 बेड का अस्पताल खोला।
1911: डॉन ब्रैडमैन के जमाने में महान भारतीय क्रिकेटर विजय मर्चेन्ट का जन्म।
1919ः बीजेपी की संस्थापक सदस्य विजयाराजे सिंधिया का जन्म।
1938ः प्रसिद्ध उर्दू शायर और गीतकार निदा फाजली का जन्म।
1945: कम्युनिस्टों ने शांगडांग अभियान पर जीत हासिल की।
1964: विश्व में पहली बार सोवियत संघ ने बिना स्पेस सूट पहनाए अंतरिक्ष यात्रियों को अंतरिक्ष में भेजा।
1966: चिकित्सा के लिए नोबेल शांति पुरस्कार दो अमेरिकी डॉक्टरों, फ्रांसिस पेटन राउतंड चार्ल्स बी हगिंस को दिया गया।
1967: भारतीय स्वतंत्रता सेनानी डॉ. राममनोहर लोहिया का निधन।
1968: स्पेन ने इक्वेटोरियल गिनी को स्वतंत्र घोषित किया।
1991: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक के परमाणु कार्यक्रम को प्रतिबंधित किया।
1992: मिस्त्र की राजधानी काहिरा में भूकंप से करीब 510 लोगों की मौत हुई।
1998: अमेरिकी संसद ने ऑनलाइन कॉपीराइट विधेयक को पारित किया।
1999: पाकिस्तानी जनरल परवेज मुशर्रफ ने प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की सरकार के खिलाफ सैन्य तख्तापलट का नेतृत्व किया।
2000: अंतरिक्ष यान ‘डिस्कवरी’ का फ्लोरिडा से प्रक्षेपण हुआ।
2001ः संयुक्त राष्ट्र और उसके महासचिव कोफी अन्नान को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई।
2002: बाली के एक नाइटक्लब में आतंकवादी हमले में 202 लोगों की मौत।
2004: पाकिस्तान ने गौरी-1 मिसाइल का परीक्षण किया।
2007ः अमेरिका के पूर्व उपराष्ट्रपति अल गोर तथा संयुक्त राष्ट्र के अंतरराष्ट्रीय पैनल (आईपीसीसी) को संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार प्रदान किया गया।
2008 केरल की एक नन अल्फोंसा मुत्तथुपदथु, रोमन कैथोलिक चर्च की पहली महिला संत बनीं।
2014 सामाजिक कार्यकर्ता इवो मोरालेस लगातार तीसरी बार बोलीविया के राष्ट्रपति के रूप में चुने गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here