वॉशिंगटन/बीजिंगः पिछले दिन कोरोना के खिलाफ लड़ाई में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। देश में इस संक्रमण से बचाव के लिए चलाए जा रहे हैं राष्ट्रव्यापी टीकाकरण का 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है, जिसको लेकर अब राजनीति भी शुरू हो गई है। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर गलत जानकारियां देने और भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस के प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने दावा किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत दुनिया का पहला देश बना, जहां टीकों की 100 करोड़ डोज दी गई है, जबकि 16 सितंबर, 2021 तक चीन में 200 करोड़ से अधिक खुराकें दी जा चुकी हैं। तो चलिए आपको इस राजनीति को दरकिनार कर बताते हैं कि दुनिया के किस देश ने अपने कितने नागरिकों को वैक्सीन लगाई है। सबसे पहले बात करते हैं कोरोना की जन्मस्थली और पड़ोसी मुल्क चीन की।

चीन
दुनिया में सबसे तेज वैक्सीनेशन चीन ने किया है। गूगल स्टेटिका की डेटा के अनुसार, चीन में अभी तक 223 करोड़ लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। इसमें 105 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें वैक्सीन की दो- दो खुराक दी जा चुकी है। आपको बता दें कि मौजूदा समय में चीन में सिनोवेक की वैक्सीन ही लगाई जा रही है। हालांकि, इस वैक्सीन की प्रभावकारिता बाकी वैक्सीन की अपेक्षा काफी कम है। ऐसे में चीन में कोरोना वायरस के मामले फिर से तेजी से बढ़ रहे हैं।

भारत
कोरोना वायरस के लिए लड़ाई के तहत चलाए जा रहे राष्ट्रव्यापी टीकाकरण के तहत भारत में वैक्सीन की 100 करोड़ से ज्यादा डोज दी जा चुकी है। इसमें 29.4 करोड़ लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है। अगर जनसंख्या के हिसाब से देखें, तो भारत में 21.3 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों खुराक दी जा चुकी है। भारत में कोवैक्सीन, कोविशील्ड और स्पूतनिक वैक्सीन दी जा रही है।

दुनिया के शीर्ष 10 देश जहां पर सबसे ज्यादा लोगों को वैक्सीन की डोल दी गई हैंः

देश वैक्सीन के कुल डोज पूरी तरह से वैक्सीननेट लोगों की संख्या आबादी के हिसाब से प्रतिशत
चीन 223 105
भारत 101 29.4 21.3
ब्रिटेन 49.5
अमेरिका 41.1 19 57.6
ब्राजील 26.1 10.9 51.2
जापान 18.3 8.69 69.1
इंडोनेशिया 17.6 6.52 23.8
तुर्की 11.5 4.78 56.7
मेक्सिको 11.3 5.21 40.4
जर्मनी 11.1 5.5 66

(सोर्स- गूगल स्टेटिक डेटा)

अमेरिका
विश्व महाशक्ति कहे जाने वाला अमेरिका कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित हुआ है। यहां पर दुनिया में सबसे ज्यादा लोग इसकी चपेट में आए हैं तथा सबसे अधिक लोगों ने इस जान लेवा विषाणु के कारण जान गंवाई है। बात वैक्सीनेशन की करें, तो अमेरिका का दुनिया में तीसरा स्थान है। अमेरिका में अबतक 41.1 करोड़ लोगों को कोविड वैक्सीन की कम से कम एक डोज दी जा चुकी है। इसमें से 19 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें दो वैक्सीन लगाई जा चुकी है। अमेरिका में बूस्टर डोज को लेकर भी बात चल रही है। अमेरिका में अबतक कुल आबादी के 57.6 फीसदी लोगों को कोविड वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है।

ब्राजील
कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाले दुनिया के पांच देशों में ब्राजील भी शामिल है। इस देश में अभी तक 26.1 करोड़ कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है। इसमें से 10.9 करोड़ लोग ऐसे हैं, जिन्हें दोनों डोज दिया जा चुका है। ब्राजील में अबतक 51 फीसदी लोगों को कोरोना वायरस वैक्सीन की दोनों डोज दी गई है।

जापान
तकनीक के मामले में दुनिया में शीर्ष पर काबिज देश जापान में कोरोना वायरस की 18.3 करोड़ डोज लगाई गई है। इसमें 8.69 करोड़ लोग ऐसे हैं जो पूरी तरह से वैक्सीनेटेड हैं। जापान ने अपनी कुल आबादी के 69 फीसदी लोगों को वैक्सीन की दोनों डोज दे दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here