दुबईः दुबई दुनिया का सबसे बड़ा एक्सपो में भारतीय उत्पाद भी दिखाए जा रहे हैं। केंद्रीय वाणिज्य एवं  उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को इस एक्सपो में भारतीय पवेलियन का उद्घाटन किया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी अपना मैसेज शेयर किया और कहा कि यह भारत में निवेश करने का सबसे अच्छा समय है। भारत टैलेंट का पावर हाउस है। इस एक्सपो में भारत ने सबसे बड़ा पवेलियन बनाया है। मुझे यकीन है कि यह एक्सपो यूएई और दुबई के साथ हमारे गहरे और ऐतिहासिक संबंधों को और मजबूत करने में काफी मदद करेगा।

उन्होंने कहा कि कहा कि आज का भारत दुनिया के सबसे खुले देशों में से एक है – सीखने के लिए खुला, नजरिए के लिए खुला, इनोवेशन के लिए खुला, निवेश के लिए खुला। मैं आपको हमारे देश में आने और निवेश करने के लिए आमंत्रित करता हूं। आज भारत अवसरों का देश है।

मोदी की प्रमुख बातेः-

  • पीएम ने कहा कि एक्सपो 2020 की मेन थीम कनेक्टिंग माइंड्स, क्रिएटिंग द फ्यूचर है। इसकी भावना भारत के प्रयासों में भी दिखाई देती है, क्योंकि हम एक नया भारत बनाने के लिए आगे बढ़ते हैं।
  • उन्होंने कहा कि भारत आजादी के 75वें साल को अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है। हम सभी को भारतीय पवेलियन का दौरा करने और न्यू इंडिया में अवसरों का लाभ उठाने के लिए आमंत्रित करते हैं।
  • मोदी ने कहा कि पिछले सात साल में भारत सरकार ने आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए कई सुधार किए हैं। हम इस ट्रेंड को जारी रखने के लिए और ज्यादा कोशिश करते रहेंगे।
  • उन्होंने कहा कि भारत अपनी जीवंतता और विविधता के लिए मशहूर है। हमारे पास अलग-अलग संस्कृतियां, भाषाएं, व्यंजन, कला, संगीत और नृत्य हैं। यह विविधता हमारे पवेलियन में झलकती है।

वहीं वाणिज्य मंत्री गोयल ने कहा कि दुनिया का सबसे किफायती अंतरिक्ष मिशन शुरू करने से लेकर दुनिया की पहली डीएनए बेस्ड वैक्सीन बनाने तक, भारत अपनी क्षमताओं को दुनिया के सामने रख रहा है। सभी क्षेत्रों में सुधारों पर सवार होकर, भारत एक वैश्विक आर्थिक केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने निवेशकों से कहा कि आइए एक साथ बढ़ें, एक साथ बदलें, एक साथ बदलाव लाएं।

आपको बता दें कि यह  एक्सपो  महीने तक चलेगा और इसमें भारत की संस्कृति और देश में हुए विकास को दिखाया जाएगा। विशेषकर आजादी के 75 साल पर हो रहे अमृत महोत्सव पर जोर रहेगा। दुबई एक्सपो में 180 देशों के पवेलियन बनाए गए हैं। भारतीय पवेलियन बनाने में 500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इस एक्सपो में भारत से टाटा ग्रुप, रिलायंस, अडाणी, वेदांता और एसएसबीसी (HSBC) जैसी दिग्गज कंपनियां शामिल होंगी।


भारतीय पवेलियन को क्लाइमेट और बॉयोडायवर्सिटी, स्पेस, अर्बन ट्रेवल एंड कनेक्टिविटी, ग्लोबलस गोल्स, हेल्थ और वेलनेस समेत 11 थीम पर तैयार किया गया है, जहां स्पेस टेक्नोलॉजी, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ए़़डू टेक, ई-कॉमर्स, एनर्जी, साइबर सिक्योरिटी, हेल्थकेयर, स्टॉर्टअप्स, मेक इन इंडिया में निवेश की संभावनाएं बताई गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here