Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1916 में  देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित शास्त्रीय गायिका एवं अभिनेत्री एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 16 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1725-  ग्रेट ब्रिटेन, फ्रांस और प्रशिया के बीच हनोवर की संधि हुई।
1821-  मैक्सिको की स्वतंत्रता को मान्यता मिली।
1848-  फ्रांस ने अपने सभी उपनिवेशों में दास प्रथा समाप्त की।
1892-  पहली महिला ने येल विश्वविद्यालय में ग्रेजुएट करने के लिए एडमिशन लिया।
1906-  नार्वे के रोएल्ड एमंडसन ने चुंबकीय दक्षिणी ध्रुव की खोज की।
1908-  विलियम क्रेपो बिली ने वाहन निर्माता कंपनी जनरल मोटर्स की स्थापना की।
1916-  देश के सबसे बड़े नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित शास्त्रीय गायिका एवं अभिनेत्री एम.एस. सुब्बालक्ष्मी का जन्म हुआ।
1947-  जापान की राजधानी टोक्यो के सईतामा में चक्रवाती तूफान कैथलीन से 1,930 लोगों की मौत हो गयी।
1956-  ऑस्ट्रेलिया में टेलीविजन प्रसारण शुरू हुआ।
1963-  मलाया, सिंगापुर, उत्तर बोर्नियो (वर्तमान सबा), और सरवाक का मलेशिया में विलय हो गया।
1967-  सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख में परमाणु परीक्षण किया।
1975-  पापुआ न्यू गिनी ने आस्ट्रेलिया से स्वतंत्रता हासिल की।
1978-   ईरान के तबार में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में 25 हजार लोगों की मौत हो गयी।
1978-   जनरल मुहम्मद ज़िया-उल-हक पाकिस्तान के राष्ट्रपति बने।
1986-   दक्षिण अफ्रीका की एक सोने की खदान में फंस जाने से 177 लोग मारे गए।
2007-   वन टू गो एयरलांइस का विमान थाईलैंड में दुर्घटनाग्रस्त होने से 89 लोगों की मौत हो गयी।
2011-  नासा के वैज्ञानिकों ने एक ऐसे ग्रह की खोज की घोषणा की जो एक की बजाय दो तारों की परिक्रमा करता है।
2014-  इस्लामिक स्टेट ने सीरियाई कुर्द लड़ाकों के खिलाफ युद्ध छेड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here