दिल्लीः पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री बनाए गए हैं, जबकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्रालय सौंपा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंत्रिमंडल विस्तार के साथ ही नए मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। साथ ही कुछ पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदल दिए। पूर्व नौकरशाह अश्विनी वैष्णव नए रेल मंत्री होंगे। ज्योतिरादित्य सिंधिया को नागरिक उड्डयन मंत्री, मनसुख मांडविया को स्वास्थ्य मंत्री, भूपेंद्र यादव को श्रम मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। पीयूष गोयल, धर्मेंद्र प्रधान समेत कई पुराने मंत्रियों के विभाग भी बदलें हैं।

वहीं पीएम नरेंद्र मोदी के पास कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय का जिम्मा देखेंगे ,साथ ही पीएम के जिम्मे विज्ञान एंव प्रौद्यौगिकी मंत्रालय भी जिम्मा संभालेंगे। अमित शाह गृह के साथ-साथ सहकारिता मंत्रालय की जिम्मेदारी भी संभालेंगे। राजनाथ सिंह रक्षा मंत्रालय, निर्मला सीतारमण वित्त और कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री होंगी। स्वास्थ्य मंत्रालय अब डॉ. हर्षवर्धन की जगह मनसुख मंडाविया संभालेंगे। वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय डॉ. हर्षवर्धन की जगह अब मनसुख मंडाविया संभालेंगे। आइए एक नजर डालते हैं नए मंत्रियों के विभागों परः-

किसको मिला कौन सा विभागः-

1. अश्विनी वैष्णव (कैबिनेट) रेल मंत्रालय (कैबिनेट)
2. मनसुख मांडविया स्वास्थ्य मंत्रालय (कैबिनेट)
3. ज्योतिरादित्य सिंधिया नागरिक उड्डयन मंत्रालय (कैबिनेट)
4. सर्वानंद सोनोवाल आयुष मंत्रालय (कैबिनेट)
5. अनुराग ठाकुर सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय/खेल मंत्रालय (कैबिनेट)
6. किरण रिजिजू कानून मंत्रालय (कैबिनेट)
7. नारायण राणे सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्रालय (कैबिनेट)
8. पशुपति कुमार पारस खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय (कैबिनेट)
9. आरके सिंह ऊर्जा मंत्रालय (कैबिनेट)
10. भूपेंद्र यादव पर्यावरण मंत्रालय/श्रम मंत्रालय (कैबिनेट)
11. हरदीप पुरी पेट्रोलियम मंत्रालय (कैबिनेट)
12. जी. किशन रेड्डी संस्कृति, पर्यटन और उत्तर पूर्व के मामलों का मंत्रालय (कैबिनेट)
13.पुरुषोत्तम रूपाला मतस्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय (कैबिनेट)
14. आरसीपी सिंह स्टील मंत्रालय (कैबिनेट)
15. राजीव चंद्रशेखर कौशल विकास मंत्रालय (राज्यमंत्री)
16. भानु प्रताप सिंह वर्मा सूक्ष्म एवं लघु उद्योग मंत्रालय (राज्यमंत्री)
17. मीनाक्षी लेखी विदेश मंत्रालय (राज्यमंत्री)
18. अन्नपूर्णा देवी शिक्षा मंत्रालय (राज्यमंत्री)
19. ए नारायणस्वामी समाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (राज्यमंत्री)
20. कौशल किशोर आवास एवं शहरी मामलों का मंत्रालय (राज्यमंत्री)
21. पंकज चौधरी वित्त मंत्रालय (राज्यमंत्री)
22. अनुप्रिया सिंह पटेल वाणिज्य मंत्रालय (राज्यमंत्री)
23. दर्शन विक्रम जरदोश कपड़ा मंत्रालय और रेल मंत्रालय (राज्यमंत्री)
24. अजय भट्ट रक्षा मंत्रालय में राज्य मंत्री, और पर्यटन मंत्रालय (राज्यमंत्री)
25. बी एल वर्मा उत्तर पूर्वी क्षेत्र के विकास मंत्रालय (राज्यमंत्री)
26. प्रतिमा भौमिक सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय (राज्यमंत्री)
27. डॉ. सुभाष सरकार शिक्षा मंत्रालय (राज्यमंत्री)
28. अजय कुमार गृह मंत्रालय (राज्यमंत्री)
29. देवुसिंह चौहान संचार मंत्रालय (राज्यमंत्री)
30. भगवंत खुबा नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय (राज्यमंत्री)
31. कपिल मोरेश्वर पाटिल पंचायती राज मंत्रालय (राज्यमंत्री)
32. डॉ. भागवत किशनराव कराड़ वित्त मंत्रालय (राज्यमंत्री)
33. डॉ. राजकुमार रंजन सिंह विदेश मंत्रालय शिक्षा मंत्रालय और शिक्षा मंत्रालय (राज्यमंत्री)
34. डॉ. भारती प्रवीण पवार स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (राज्यमंत्री)
35. बिश्वेश्वर टुडू जनजातीय मामलों के मंत्रालय में राज्य मंत्री, और जल शक्ति मंत्रालय (राज्यमंत्री)
36. शांतनु ठाकुर बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग मंत्रालय (राज्यमंत्री)
37. डॉ. मुंजापारा महेंद्रभाई महिला एवं बाल विकास मंत्रालय और आयुष मंंत्रालय (राज्यमंत्री)
38. जॉन बारला अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय (राज्यमंत्री)
39. एल मुरुगन मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्रालय और सूचना और प्रसारण मंत्रालय (राज्यमंत्री)
40. निसिथ प्रमाणिक गृह मंत्रालय और युवा एवं खेल मंत्रालय (राज्यमंत्री)
41. एसपी सिंह बघेल कानून और न्याय मंत्रालय (राज्यमंत्री)
42. अजय कुमार गृह मंत्रालय (राज्यमंत्री)
43. शोभा करंदलजे कृषि मंत्रालय (राज्यमंत्री)

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here