जैकलीन फर्नांडिस का चल रहा गुपचुप अफेयर

0
492

मुंबई.
बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडिस हमेशा से सुर्खियों में बनी रहती हैं। जैकलीन को लेकर लेटेस्ट खबर उनके रिलेशनशिप को लेकर है। इसके साथ ही वे जल्द ही नए घर में भी शिप्ट होने वाली हैं। जैकलीन फर्नांडिस ने इस बात को अब तक सीक्रेट रखा है। खबरों की माने तो जैकलीन फर्नांडिस इन दिनों एक बिजनसमैन के साथ डेट कर रही हैं। जल्द ही वे उनके साथ शिफ़्ट होने की प्लानिंग भी कर रही हैं। पिछले कुछ समय से वे मुंबई के जुहू और बांद्रा में एक बीच फेंसिंग घर ढूंढ रही हैं। घर फािनल हो भी गया है।

जैकलीन के इस नए घर का इंटीरियर डिज़ाइनर फ़्रांस के हैं। इस घर का इंटीरियर जैकलीन के मुताबिक़ तैयार कर रहे हैं। इस बंगले के लिए जैकलीन फ़र्नांडिस ने रक़म चुका दी है। बताया जा रहा है कि जैकलीन ने बॉयफ़्रेंड के साथ वीडियो कॉल कर इस घर को फ़ाइनल किया था। इस बंगले में उनके बॉयफ़्रेंड का ऑफिस भी होगा। जैकलीन के बॉयफ़्रेंड साउथ इंडिया में रहते हैं और जल्द ही मुंबई में इस नए बंगले में शिफ़्ट होने वाले हैं। जैकलिन फर्नांडिस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वे जल्द ही सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘किक 2’ में दिखाई देंगे। इसके साथ ही जैकलीन फर्नांडिस रोहित शेट्टी की फिल्म ‘सर्कस’ और बच्चन पांडे में दिखाई देंगी।

जैकलिन फ़र्नांडीस श्रीलंकाई मूल की, भारतीय अभिनेत्री व मॉडल है जो हिन्दी फ़िल्मों में कार्यरत हैं। वे 2006 की मिस श्रीलंका यूनिवर्स रह चुकी है। उन्हें 2010 का सर्वश्रेष्ठ नई अभिनेत्री का आईफ़ा और स्टारडस्ट पुरस्कार फ़िल्म अलादीन के लिए प्रदान किया गया था। इन्होंने अपने कैरियर की अलादीन फ़िल्म से 2009 से की थी, जबकि इन्होंने कई सुपर हिट फ़िल्मों में भी कार्य किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here