Courtesy ANI

पूरा उत्तर भारत इस समम कड़ाके की सर्दी की चपेट में है। मौसम विभाग के मुताबिक गले दो से तीन दिन लोगों को सर्दी से राहत मिलने के आसार नहीं हैं। दिल्ली-एनसीआर में आज सुबह के समय कोहरे की धुंध ने लोगों को बुरा हाल कर दिया। वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा (Dense Fog) छाया रहा। मौसम विभाग ने कहा है कि दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब तथा राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई  राज्‍यों में अगले दो से तीन दिनों में शीतलहर (Cold Wave) के कारण ठंड बढ़ने के आसार हैं। साथ ही घने कोहरा छाये रहने भी संभावना है।

दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं राष्ट्रीय राजधानी के कुछ क्षेत्रों में घना कोहरा छाये रहने के कारण  सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम पश्चिमोत्तर की ओर से चलने वाली हवाओं के कारण दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि 24 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने के आसार हैं।

उत्तर प्रदेश में कई जगह रविवार की सुबह मध्यम स्तर का कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार राज्य में अभी तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग का कहना है कि राज्य में सुबह-शाम कोहरा छाया रहेगा, जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात होने से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं, जिसके को कारण ठिठुरन बढ़ सकती है। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू- कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा के साथ घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है।

मौसम विभाग ने अगले चार से पांच दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहने की संभावना व्यक्त की है। वहीं, बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में आगामी दो से तीन दिनों के दौरान घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है और दिल्ली में 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर चार डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here