Health Tips

बचपन से जवानी और जवानी से बुढ़ापे तक पहुंचने के बाद इंसान को लगता है कि काश! हम पहले की तरह जवान होते। अगर आप ऐसा सोचते हैं तो इसके लिए ये टिप्स अपनाकर देखिए, बुढ़ापा तो आएगा लेकिन लोगों को लंबे दौर तक आप जवान ही नजर आएंगे। आपको देखकर कोई नहीं कह पाएगा कि आपकी उम्र जवानी की दहलीज को पार कर चुकी है। तो आइए हम आपको बताते हैं जवान रहने के वे नुस्खे जो आपकी जिन्दगी में बहार बनकर छा जाएंगे।

                                       खूबसूरत और जवान रहने के टिप्स

-पपीते के टुकड़े को प्रतिदिन चेहरे पर रगड़ने से चेहरे की झाइयां गायब हो जाएंगी और धूल कण भी साफ हो जाएंगे।

-प्रोटीन वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करें। जैसे कि राजमा में काफी प्रोटीन होता है और इससे कोलेस्ट्राल का स्तर भी कम होता है। राजमा दिल की बीमारियों का खतरा भी कम करता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में है।

-खुद को तनाव से दूर रखें यदि किसी चीज को लेकर चिंता में हैं तो मनोरंजक कार्यक्रम देखें या मित्रों से मिलें ताकि मन बहले। इसके अलावा मेडिटेशन का भी सहारा ले सकते हैं।

Health Tips

-नींद पूरी लें और ज्यादा सोने से बचें। आठ घंटे की नींद दिन भर में शरीर के लिए पर्याप्त है।

-पानी खूब पीना चाहिए लेकिन यह याद रखें कि खाना खाने के बीच में या एकदम बाद पानी नहीं पिएं।

-अलसी रोजना सुबह खाएं। यह शरीर को जवान रखने के लिए रामबाण के समान है।

-मखनफल को एवोकैडो भी कहा जाता है। विटामिन ई से भरपूर यह फल त्वचा को सुरक्षा प्रदान करता है और उसे जवां बनाए रखता है।

-ब्रोकली विटामिन सी का प्रमुख स्रोत है। यह भी काफी फायदेमंद है।

Health Tips

-डार्क चाकलेट खाने से शरीर में जहां फैट कम होता है वहीं त्वचा और बालों की सुंदरता भी बढ़ती है।

-ब्ल्यूबेरी का सेवन करें। इसमें मौजूद खास तरह के मिनरल्स आपको जवां बनाए रखने में मददगार साबित होंगे।

-जिम जाएं, योग करें या फिर घर पर ही थोड़ी-बहुत एक्सरसाइज करें लेकिन कुछ ना कुछ करें जरूर ताकि शरीर फिट रह सके। यदि शरीर फिट है तभी ज्यादा समय तक जवां दिखेंगे।

-विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थों मसलन- आंवला, संतरा, पपीता, नींबू, टमाटर आदि का सेवन भी लाभकारी है।

Health Tips

-रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रख दें और सुबह इस पानी को पी लें इससे पेट भी साफ रहेगा और त्वचा पर चमक भी आयेगी।

– मछली का तेल भी काफी फायदेमंद है। इसका नियमित सेवन करेंगे तो शरीर में नई ताकत आ जायेगी।

-गेहूँ का ज्वारा खाने से भी त्वचा चमकदार होती है और झुर्रियां गायब होती हैं।

-मूँग दाल को रात में भिगो कर रख दें और सुबह इसे चबा चबाकर खाएं, फिर देखें कुछ ही दिनों में कैसे चमत्कार होता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here