Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

नई दिल्लीः आज के ही दिन आजादी से एक साल पहले यानी 1946 में संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल हॉल में हुई। आइए एक नजर डालते हैं 09 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1484–हिंदी के महान कवि संत सूरदास का जन्म।
1625 – हालैंड और इंग्लैंड के बीच सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये गये।
1762- ब्रिटिश संसद ने पेरिस संधि को स्वीकार किया।
1873- हिज एक्सेलेंसीजार्ज बैरिंग वायसराय तथा भारत के गवर्नर जनरल ने ‘म्योर कॉलेज’ की आधारशिला रखी।
1898 – बेलूर मठ की स्थापना।
1910 – फ्रांसीसी सेनाओं ने मोरक्को के बंदरगाह शहर अगादीर पर कब्जा किया।
1913 – भारत की प्रथम महिला फ़ोटो पत्रकार. होमाई व्यारावाला का जन्म।
1917 – जनरल अलेनबाय के नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने यरुशलम पर कब्जा किया।
1924 – हालैंड और हंगरी के बीच व्यापार संधि पर हस्ताक्षर।
1931 – जापानी सेना ने चीन के जेहोल प्रांत पर हमला किया।
1941 – चीन ने जापान, जर्मनी और इटली के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1945–प्रसिद्ध अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा का जन्म।
1946 – संविधान सभा की पहली बैठक नयी दिल्ली के कांस्टीट्यूशनल हॉल में हुई।
1946–कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का जन्म।
1992 – प्रिंस चार्ल्स और प्रिंसेस डायना ने अलग होने की औपचारिक रूप से घोषणा की।
2003 – रूस में मास्को के मध्य भाग में विस्फोट से छह लोगों की मौत और कई घायल।
2006 – पाकिस्तान ने परमाणु क्षमता युक्त मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र ‘हत्फ़-3 ग़ज़नवी’ का परीक्षण किया।
2007 – प्रगतिशील काव्य धारा के प्रसिद्ध कवि त्रिलोचन शास्त्री का निधन।
2012 – मैक्सिको में विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से सात लोगों की मौत।
2013- इंडोनेशिया में बिनटारो के नजदीक ट्रेन हादसे में सात की मौत, 63 घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here