ताइवान की मशहूर लैपटॉप निर्माता कंपनी आसुस ने मंगलवार Zenbook और Vivobook सीरीज के चार नए लैपटॉप भारत में लॉन्च किए। आसुन जिन लैपटॉप्स को लॉन्च किया है, उनकी कीमत 42,990 रुपये से शुरू होकर 82,990 तक हैं।

आसुस ने जहां Asus Zenbook 14 (UX425) की कीमत 82,990, Asus VivoBook Ultra 14 (X413) की कीमत 59,990 रुपये, VivoBook Ultra K15 (K513) के दाम  42,990 रुपये तथा VivoBook Ultra 15 (X513) की कीमत 43,990 रुपये रखा है। आसुस के इन नए लैपटॉप्स को आप आसुस के स्टोर, फ्लिपकार्ट, ऐमजॉन, टाटा क्रोमा, रिलायंस डिजिटल और विजय सेल्स समेत अन्य स्टोर से खरीद सकते हैं। इनकी बिक्री शुरू हो गई है।

आसुस के ये सारे लैपटॉप प्रोफेशनल और पर्सनल काम के साथ ही गेमिंग के लिए भी हैं। कंपनी के अनुसार ये चारों लैपटॉप परफॉर्मेंस के साथ ही बैटरी बैकअप के मामले में जबरदस्त हैं। इन चारों लैपटॉप में Intel का लेटेस्ट 11th जेनरेशन प्रोसेसर लगा है और ये सारे अल्ट्रा स्लिम लैपटॉप हैं।

कंपनी का दावा है कि इसे एक बार चार्ज करने पर आप इन सभी को 21 घंटे तक इस्तेमाल कर सकते हैं। ये लैपटॉप डायमंड कट एल्युमिनियम अलॉय से बना है और इसका वजन महज 1.13 किलोग्राम है। कंपनी ने 14 इंच के NanoEdge Full HD IPS LED डिस्प्ले वाले इस लैपटॉप को Intel Core i5 और Core i7 दोनों वेरियंट्स में लॉन्च किया है। इनमें 16 GB का RAM और 512 GB का हार्ड डिस्क लगा है।

कंपनी ने आसुस वीवोबुक अल्ट्रा के15 को Intel Core i3, Core i5 और Core i7 तीनों वेरियंट में लॉन्च किया है। 15.6 इंच के Full HD LED backlit डिस्प्ले वाले इन लैपटॉप को 8 GB RAM के साथ ही 512 GB और एन टीबी स्टोरेज ऑप्शंस में लॉन्च किया गया है। इन लैपटॉप्स में Type A पोर्ट, एक USB 3.2 Gen1 Type C पोर्ट, 2 USB 2.0 पोर्ट्स, एक HDMI 1.4 पोर्ट के साथ ही कई अन्य फीचर्स भी हैं।

कंपनी ने VivoBook Ultra 14 X413 और 15 X513 नाम से दो लैपटॉप्स को मिड रेंज सेगमेंट में लॉन्च किया है, जिनमें VivoBook Ultra 14 X413 Intel Core i5-1135G7 प्रोसेसर के साथ है और इसकी स्क्रीन साइज 14 इंच है। वहीं कंपनी ने Asus VivoBook Ultra 15 X513 को Intel Core i3, Core i5 और Core i7 जैसे तीनों वेरियंट में लॉन्च किया गया है। X513 की स्क्रीन साइज 15.6 इंच है तथा इनमें 8GB RAM के साथ ही 512 GB तक स्टोरेज हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here