Upay Shaniwar Ke : आज शनिवार (Shaniwar) या शनिदेव का वार है। शास्त्रों में शनिदेव (Shani Dev) को न्याय का देवता कहा गया है। शनिदेव नाराज होने पर राजा को रंक बना देते हैं तो खुश होने पर भक्तों पर कृपा बरसाते हैं। हालांकि शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न करना आसान नहीं हैं,  लेकिन सच्ची निष्ठा और पवित्र ह्रदय से उपासना करने पर शनिदेव प्रसन्न होते हैं और भक्तों के सारे कष्ट हर लेते हैं।

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बता रहें हैं जिनसे आप शनिदेव (Shani Dev) को प्रसन्न कर सकते हैं।

इन मंत्रों का करें  शनिवार (Shaniwar) को जाप, दूरे हो जाएंगे सारे कष्ट ….

शनि देव (Shani Dev) का तांत्रिक मंत्र ऊँ प्रां प्रीं प्रौं सः शनये नमः।

शनि देव (Shani Dev) के वैदिक मंत्र ऊँ शन्नो देवीरभिष्टडआपो भवन्तुपीतये।

शनि देव (Shani Dev) का एकाक्षरी मंत्र ऊँ शं शनैश्चाराय नमः।

शनि देव (Shani Dev) का गायत्री मंत्र ऊँ भगभवाय विद्महैं मृत्युरुपाय धीमहि तन्नो शनिः प्रचोद्यात्।।

आइए जानते हैं क्या हैं वे उपाय जिससे आप पर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी 

  • शनिवार (Shaniwar) को तेल से बने पदार्थ भिखारी को खिलाने से शनि देव प्रसन्न होते हैं
  • शाम को अपने घर में गूगुल का धूप जलाएं
  • भिखारियों को काले उड़द का दान करें
  • जल में काले उड़द को प्रवाहित करें
  • शनिवार (Shaniwar) को सुंदरकांड का पाठ सर्वश्रेष्ठ फल प्रदान करता है
  • चींटियों को गोरज मुहूर्त में तिल चौली डालें
  • शनिवार (Shaniwar) के दिन उड़द, तिल, तेल, गुड़ का लड्डू बना लें और जहां हल न चला हो वहां गाड़ दें
  • शनिवार (Shaniwar) की रात में रक्त चन्दन से ’ऊं ह्वीं को भोजपत्र पर लिख कर नित्य पूजा करने से अपार विद्या, बुद्धि की प्राप्ति होती है
  • आज के दिन काले कुत्ते, काली गाय को रोटी और काली चिड़िया को दाने डालने से जीवन की रूकावटें दूर होती हैं ।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here