Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन प्रसिद्ध समाज सुधारक एवं विधवा पुनर्विवाह के प्रणेता ईश्वचंद विद्यासागर का जन्म हुआ था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 26 सितंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1087 – विलियम द्वितीय इंग्लैंड के सम्राट बने।
1777 – अमेरिकी क्रांति: ब्रिटिश सैनिकों का फिलाडेल्फिया पर कब्जा।
1872 – न्यूयाॅर्क सिटी में पहला मंदिर बना।
1950 – संयुक्त राष्ट्र सैनिकों ने उत्तर कोरिया के सैनिकों से सोल को अपने कब्जे में लिया।
1950 – इंडोनेशिया ने संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता ग्रहण की।
1959 – जापान के इतिहास में सबसे शक्तिशाली तूफान ‘वेरा’ से 4580 लोगों की मौत और 16 लाख लोग बेघर हुए।
1960 – अमेरिका में राष्ट्रपति पद के दो उम्मीदवारों जॉन एफ केनेडी और रिचर्ड निक्सन के बीच बहस का पहली बार टेलीविजन पर प्रसारण।
1984 – ब्रिटेन, हांगकांग को चीन के हवाले करने के लिए सहमत हुआ।
1973- सुपरसैनिक कॉन्कॉर्ड यात्री हवाई जहाज ने अटलांटिक की यात्रा को रिकॉर्ड समय में यानी महज 3 घंटा 32 मिनट में पूरा किया.
1998- सचिन तेंदुलकर ने जिम्बाब्वे के खिलाफ एकदिवसीय क्रिकेट मैच में 18वां शतक लगाकर डेसमंड हेन्स का विश्व रिकार्ड तोड़ा।
2009- फिलीपींस, चीन, वियतनाम, कंबोडिया, लाओस और थाईलैंड में कैट्साना तूफान से 700 लोगों की मौत।
2004- अमेरिका ने असैनिक अंतरिक्ष कार्यक्रमों के लिए भारत को तकनीक देने का निर्णय किया.
2007- वियतनाम के दक्षिणी श्‍हर कैनथो में एक निर्माणाधीन पुल के ध्‍वस्त हो जाने से 62 श्रमिकों की मृत्‍यु हो गई.
2014- मेक्सिको के इगुआला में 43 छात्रों का सामूहिक अपहरण।

26 सितंबर को देश और दुनिया में जन्मे महत्वपूर्ण व्यक्तिः-

1820 – प्रसिद्ध भारतीय समाज सुधारक ईश्वरचंद विद्यासागर का जन्म हुआ।
1888 – नोबेल पुरस्कार विजेता अमेरिकन-अंग्रेजी लेखक टीएस इलियट का जन्म हुआ
1923 – प्रसिद्ध फिल्म अभिनेता देवानंद का जन्म हुआ।
1932 – पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का जन्म हुआ।

26 सितंबर को हुए महत्वपूर्ण व्यक्तियों के निधनः-

2011-कीनिया में ग्रीन बेल्ट आंदोलन की संस्थापक एवं नोबेल पुरस्कार पाने वाली पहली अफ्रीकी महिला वंगारी मथाई का निधन हुआ।
1956- प्रसिद्ध उद्योगपति लक्ष्मण काशीनाथ किर्लोस्कर का निधन हुआ।

1977- प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक एवं बैले निर्माता उदय शंकर का निधन हुआ।
1989- प्रसिद्ध पार्श्वगायक एवं संगीतकार हेमन्त कुमार का निधन हुआ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here