मेष र: मंगल व चन्द्र गोचर के कारण व्यवसाय में आज संघर्ष रहेगा। मंगल कुम्भ में है। स्वास्थ्य के प्रति अनुशासनहीनता बाद में परेशान कर सकती है। पीला रंग शुभ है। मंगल के द्रव्यों गुड़ व गेहूं का दान करें।

वृष  जॉब परिवर्तन की योजना को विस्तार देंगे। वाहन खरीदने का मन बनेगा। हरा रंग शुभ है। कन्या व मिथुन राशि का सहयोग लें। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
        
मिथुन: आज आपके मन में व्यवसाय में किसी निर्णय को लेकर असमंजस रहेगा। बुध व राहु इसी राशि में हैं। सफेद व नीला रंग शुभ है। ससुराल से लाभ मिल सकता है। छात्र प्रगति करेंगे।
        
कर्क :  चन्द्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। जॉब में प्रगति है। सफेद रंग शुभ है।आर्थिक सफलता से प्रसन्न रहेंगे। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

सिंह : वृष में सूर्य व आज का चन्द्र गोचर प्रत्येक कार्यों में सफलता की प्राप्ति कराएगा।आज का दिन धार्मिक पुण्य प्राप्ति का है। मित्रों की सहायता से कार्य बनेंगे। धन की प्राप्ति होगी। पीला रंग शुभ है।

कन्या : चन्द्रमा का चतुर्थ गोचर लाभकारी है। किसी रुके कार्य के पूर्ण होने से खुश रहेंगे। तुला या कुम्भ राशि के जातक से लाभ प्राप्त होगा। नीला रंग शुभ है।
        
तुला: स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यवसाय में आज संघर्ष करना होगा। छात्रों को जॉब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। नीला रंग शुभ है। बड़े भाई  का आशीर्वाद लें।
        
वृश्चिकव्यवसाय में सफलता की प्राप्ति होगी। मंगल व चन्द्रमा जॉब को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न करेंगे। सफेद रंग शुभ है। अन्न दान करें।
        
धनु : गुरु व चन्द्रमा छात्रों को सफलता की प्राप्ति कराएगा। वाहन क्रय करने का विचार बनेगा।धन का आगमन होगा। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। पीला रंग शुभ है।

मकर: शनि व चन्द्र गोचर के कारण राजनीति में कैरियर को नई  दिशा देंगे। आज जॉब को लेकर तनाव हो सकता है। नीला रंग शुभ है। बजरंगबाण का पाठ करें।
        
कुम्भ : मंगल इस समय कुम्भ राशि में है। चन्द्रमा का ग्यारहवां गोचर आय प्राप्ति के स्रोत बढ़ाएगा।सफेद रंग शुभ है। छात्र सफल रहेंगे। तिल का दान पुण्यदायी है।
        
मीन: आज गुरु व चन्द्रमा आपका साथ देंगे। प्रत्येक कार्यों में सफलता मिलेगी। लाल व पीला रंग शुभ है। अपने आत्मबल को बनाए रखें। योग व ध्यान करें। अन्न दान पुण्यदायी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here