केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 23 अप्रैल की सुबह जारी किये गये आंकड़ों के अनुसार देश में इस महामारी से अब तक 4258 लोग ठीक हुए हैं। देश में कोरोना के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित महाराष्ट्र हुआ है। महाराष्ट्र में कोविड-19 से अब तक 5652 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 269 लोगों की जान गई है। वहीं 789 लोग इससे ठीक हुए हैं। इस जानलेवा विषाणु से देश में सबसे अधिक प्रभावित होने के मामले गुजरात दूसरे नंबर पर है, जहां 2407 लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं तथा 103 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 179 लोग ठीक हुए हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली कोरोना से संक्रमित होने वाले लोगों के मामले में तीसरे नंबर पर है। दिल्ली में कोरोना से अब तक 2248 लोग संक्रमित हुए हैं, जबकि 48 लोगों ने जान गंवाई है। वहीं 724 लोग इससे ठीक हुए हैं। इसके अलावा राजस्था में कोरोना से अब तक 1890 लोग प्रभावित हुए है तथा 23 लोगों की मृत्यु हुई है। वहीं 230 लोग इससे ठीक हुए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here