दिल्ली डेस्क
प्रखर प्रहरी
दिल्लीः देश में प्राण घातक विषाणु कोरोना वायरस के कारण स्थिति भयावह होती जा रही है। देश के विभिन्न हिस्सों पिछले 24 घंटों में इस संक्रमण के 26,506 नये मामले सामने दर्ज किये गये हैं। इस तरह से अब देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 793802 हो गई है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से 10 जुलाई को जारी किये गये आंकड़ों के मुताबिक देश भर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 7,93,802 है, जबकि पिछले 24 घटों में 475 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21604 हो गया है। तेजी से बढ़ रहे संक्रमण के मामलों के बीच थोड़ी सी राहत की बात यह है कि इससे स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या भी बढ़ी है। पिछले् 24 घंटों के दौरान देश में 19,135 रोगी स्वस्थ हुए हैं। इसके बाद देश में अब तक 4,95,513 लोग इस महामारी से निजात पा चुके हैं। देश में अभी कोरोना संक्रमण के 2,76,685 सक्रिय मामले हैं। देश में

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 6,875 मामले दर्ज किये गये हैं। इसके बाद राज्य में संक्रमितों का आंकड़ा 2,30,599 पर पहुंच गया है। वहीं इस दौरान 219 लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 9,667 हो गई है। राज्य में 1,27,259 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं। तमिलनाडु में संक्रमितों की संख्या सवा लाख के पार हो गई है। राज्य में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के मामले 4,231 बढ़े हैं। इसके बाद राज्य में इससे संक्रमित होने वाले लोगों की संख्या 1,26581 हो गई है। वहीं इस अवधि में 65 लोगों की मौत से मृतकों की संख्या 1765 हो गई है। राज्य में 78,161 लोगों को उपचार के बाद अस्पतालों से छुट्टी दी जा चुकी है।

हालांकि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में स्थिति अब कुछ नियंत्रण में है। यहां संक्रमण के मामलों में वृद्धि की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। दिल्ली में अब तक 1,07,051 लोग कोरोना की चपेट में आये हैं तथा इसके कारण 3,258 लोगों की मौत हुई है। वहीं 82,226 मरीज रोगमुक्त हुए हैं। देश का पश्चिमी राज्य गुजरात कोविड-19 से अब तक 39,194 लोग संक्रमित हुए हैं तथा 2,008 लोगों की मौत हुई है। राज्य में 27,718 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। इसके अलावा यूपी सहित देश के सभी राज्यों तथा केंद्र शासित प्रदेश में यह महामारी काफी तेजी से फैल रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here