संवाददाताः संतोष कुमार दुबे

दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की तीसरी सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नई मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले सदस्यों की प्रधानमंत्री मोदी से उनके निवास पर मुलाकात हुई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, अमित शाह, जगत प्रकाश नड्डा आदि नेताओं ने श्री मोदी से 07 लोक कल्याण मार्ग स्थित प्रधानमंत्री निवास में मुलाकात की है।

आपको बता दें कि राष्ट्रपति भवन में आज शाम सवा सात बजे मोदी तीसरे कार्यकाल के लिए प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ करीब 47 मंत्रियों, राज्य मंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार एवं राज्य मंत्रियों) के शपथ लेने की संभावना है।

शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए सात पड़ोसी देशों -नेपाल, भूटान, बांग्लादेश , श्रीलंका, मालदीव, सेशेल्स एवं मॉरीशस के नेताओं को आमंत्रित किया गया है। अब तक नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्पकमल दहल प्रचंड को छोड़ कर सभी देशों के नेता पहुंच राजधानी पहुंच चुके हैं। बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना शनिवार को दोपहर में आ चुकी हैं,  जबकि भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोब्गे, श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू, सेशेल्स के उप राष्ट्रपति अहमद अफीफ और माॅरीशस के प्रधानमंत्री प्रविन्द जगन्नाथ दोपहर में पहुंचे हैं। नेपाल के प्रधानमंत्री अपराह्न करीब पौने तीन बजे पहुंचेंगे।

सूत्रों के अनुसार  मोदी के साथ शपथ लेने वाले संभावित मंत्रियों में  1. अमित शाह 2. मनसुख मंडाविया 3. अश्विनी वैष्णव 4. निर्मला सीतारमण 5. पीयूष गोयल 6. जितेंद्र सिंह 7. शिवराज सिंह चौहान 8. हरदीप सिंह पुरी 9. एचडीके 10. चिराग पासवान 11. नितिन गडकरी 12. राजनाथ सिंह 13. ज्योतिरादित्य सिंधिया 14. किरन रिजिजू 15. गिरिराज सिंह 16. गजेंद्र सिंह शेखावत 17. जयंत चौधरी 18. अन्नामलाई 19. एमएल खट्टर 20. सुरेश गोपी 21. धर्मेंद्र प्रधान 22. जीतन राम मांझी 23. रामनाथ ठाकुर (राज्यसभा) 24. जी किशन रेड्डी 25. बंदी संजय 26. अर्जुन राम मेघवाल 27. प्रह्लाद जोशी 28. आजसू सांसद चंद्रशेखर चौधरी 29. डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी 30. राम मोहन नायडू किंजरापु 31. रवनीत सिंह बिट्टू 32. जितिन प्रसाद 33. पंकज चौधरी 34. सीआर पाटिल 35. बीएल वर्मा 36. ललन सिंह 37. सोनोवाल 38. अनुप्रिया पटेल 39. प्रताप राव जाधव 40. अन्नपूर्णा देवी 41. रक्षा खडसे 42. अजय टम्टा 43. शोभा करंदलाजे 44. कमलजीत सहरावत 45. राव इंद्रजीत सिंह 46. राम दास अठावले 47. हर्ष मल्होत्रा शामिल हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here