मुंबईः बॉलीवुड के डायरेक्टर विक्रम भट्ट की बेटी कृष्णा भट्ट की शादी की चर्चा पिछले काफी दिनों से चल रही थी और अब आखिरकार उन्होंने बॉयफ्रेंड वेदांत से शादी कर ली। दोनों ने 11 जून को परिवार के लोगों और दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। जयमाला सेरिमनी के बाद कृष्णा भट्ट और वेदांत ने एक साथ पोज दिए। आपको बता दें कि कृष्णा और वेदांत ने दिसंबर 2022 में सगाई की थी।

Krishna Bhatt की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। दुल्हन बनीं कृष्णा भट्ट और उनके दूल्हे राजा Vedant Sarda की जोड़ी खूब जम रही है। कृष्णा भट्ट की शादी में बॉलीवुड से कई हस्तियां शामिल हुईं। कृष्णा भट्ट की शादी में आमिर खान भी पहुंचे।

कृष्णी की शादी समारोह में बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के अलावा और जो सेलेब्स मेहमान बने, उनमें सनी लियोनी, बॉबी देओल, कुणाल कपूर, पूजा भट्ट, संदीपा धर और अविका गौर शामिल थीं। सनी लियोनी पति और बच्चों के साथ कृष्णा भट्ट की शादी में पहुंची थीं। वहीं पूजा भट्ट, पापा महेश भट्ट और परिवार के बाकी सदस्यों के साथ शादी में पहुंची थीं। कृष्णा और वेदांत की शादी की रस्मों के कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनकी चर्चा हो रही है।

कृष्णा भट्ट ने कहा था कि उन्होंने जून में शादी करने का प्लान बनाया था और वह प्लान सक्सेसफुल रहा। कृष्णा को इस बात की भी खुशी है कि इसी महीने (23 जून को) उनकी फिल्म रिलीज हो रही है।

क्या करते हैं वेदांत सारदाः  वेदांत सारदा एक ट्रैवल इंजन चलाते हैं, जिसका नाम WTFair है। कृष्णा ने बताया था कि यह सबसे तेज हॉलिडे प्लानिंग इंजन है। वेदांत ने इस कंपनी की नींव 2014 में भाई के साथ मिलकर रखी थी। इस कंपनी के तहत वह कई और चीजें लॉन्च कर चुके हैं।

अब बात कृष्णा के वर्कफ्रंट की करते हैं। कृष्णा भट्ट इस वक्त अपनी फिल्म ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’ को लेकर चर्चा में हैं, जो 23 जून को रिलीज होगी। इस फिल्म को कृष्णा भट्ट ने ही डायरेक्ट किया है। इस फिल्म में राहुल देव, बरखा बिष्ट, अवतार गिल और अमित बहल भी नजर आएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here