लंदनः शनिवार को ब्रिटेन के नए राजा किंग चार्ल्स III और क्वीन कैमिला की ताजपोशी हुई। राजा-रानी की ताजपोशी से जुड़ी रस्में लंदन के वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च में 80 मिनट तक चलीं। इसके बाद आर्चबिशप ने किंग चार्ल्स और क्वीन कैमिला को ताज पहनाए। किंग चार्ल्स ने 1661 में बना सेंट एडवर्ड का ताज पहना, तो वहीं क्वीन ने जो ताज पहना उससे कोहिनूर हीरा नहीं जड़ा हुआ था। इस मौके पर करीब 200 देशों के 2200 प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

आपको बता दें कि ब्रिटिश शाही परिवार में 70 साल बाद ताजपोशी हुई है। इससे पहले 1953 में किंग चार्ल्स की मां यानी महारानी एलिजाबेथ की ताजपोशी हुई थी। उस समय चार्ल्स की उम्र महज चार साल थी। अब किंग चार्ल्स 74 साल के हो चुके हैं। करीब 06 महीने पहले क्वीन एलिजाबेथ का निधन होने के बाद उनके बड़े बेटे चार्ल्स को राजा घोषित कर दिया गया था, लेकिन उनकी ताजपोशी अब हुई है। अब एक नजर डालते हैं चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी से जुड़ी अहम बातों पर….

  • सबसे पहले चार्ल्स को बतौर किंग लोगों के सामने पेश किया गया। इस दौरान वे सिंहासन के सामने ऐबे की तरफ मुंह करके खड़े हुए। आर्चबिशप ने उनके राजा बनने की घोषणा की, इसके बाद चार्ल्स ने ईसाईयों की पवित्र किताब पर हाथ रखकर शपथ ली। शपथ के दौरान उन्होंने कहा मैं राज करने नहीं, सेवा करने के लिए आया हूं।
  • ताजपोशी में शामिल लोगों ने ‘गॉड सेव द किंग’ गाया। आर्चबिशप ने वहां मौजूद सभी धर्म के लोगों को संबोधित किया। उन्होंने बताया कि इंग्लैंड का चर्च एक ऐसे माहौल को बढ़ावा देता है जिसमें सारे धर्म के लोगों को बराबर सम्मान मिलता है। इसके बाद चार्ल्स ने हमेशा कानून का पालन करने और एक वफादार प्रोटेस्टेंट रहने की शपथ ली।
  • आर्चबिशप ने सोने के कलश से पवित्र तेल लेकर किंग चार्ल्स के हाथ और सिर पर डाला। इसके लिए चर्च में उन्हें पर्दे लगाकर कवर किया गया था। इसके लिए सोने के कलश और 12वीं सदी की चम्मच का इस्तेमाल किया गया। इस स्टेप को पूरी सेरेमनी का सबसे पवित्र हिस्सा माना जाता है।
  • किंग को न्याय के लिए तलवार सौंपी गई, आर्चबिशप ने कहा कि इसे हमेशा चर्च की सुरक्षा और न्याय करने के लिए इस्तेमाल करें। इसके अलावा उन्हें सोवरन ऑर्ब भी दिया गया। इस पर लगा क्रॉस ईसाई धर्म का प्रतीक होता है। प्रिंस विलियम ने उनके सामने घुटनों पर झुककर उनका हाथ चूमा और किंग को सम्मानित किया।
  • किंग चार्ल्स की ताज पहनाने के बाद आर्चबिशप ने लोगों से शपथ वफादारी की शपथ दिलवाई। क्वीन कैमिला को भी साधारण सेरेमनी कर क्वीन मैरी का ताज पहनाया गया। इसमें कोहिनूर नहीं लगा था। 1937 में क्वीन एलिजाबेथ II ने अपने पति किंग जॉर्ज की ताजपोशी के समय पहना था। वही, किंग चार्ल्स की ताजपोशी के बाद ब्रिटेन में 13 जगहों पर 21 गन सैल्यूट दिए गए। इनके बीच 10 सैकेंड का गैप रखा गया था।
  • ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति भी रॉयल प्रोसेशन में शामिल रहे। प्रधानमंत्री के तौर पर ऋषि सुनक ने किंग की शपथ के बाद बाइबल के चैप्टर का एक अंश पढ़ा। इस दौरान राज परिवार के लोग लगातार पारंपरिक गीत गाते रहे।
  • सेरेमनी में दुनिया से कई सेलेब्रिटीज और करीब 200 देशों के पॉलिटिकल लीडर्स/रिप्रेजेंटेटिव्स शामिल हुए हैं। बीबीसी के मुताबिक इनकी संख्या 2200 है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ती समेत सभी मेहमान वेस्टमिंस्टर चर्च पहुंचे हैं। इसके अलावा, सेरेमनी में जापान के क्राउन प्रिंस अकिशिनो और उनकी पत्नी किको भी आई हैं।
  • अमेरिकी राष्ट्रपति ब्रिटेन की रॉयल फैमिली की ताजपोशी से जुड़े किसी भी कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की अपनी परंपरा जारी रखी। हालांकि समारोह में फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन हिस्सा ले रही हैं। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शाहबाज शरीफ ताजपोशी के लिए लंदन पहुंचे हैं। उनके अलावा EU प्रेसिडेंट उर्सुला वॉन डेर लेयेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों, ऑस्ट्रेलियाई राष्ट्रपति एंथनी अल्बनीज भी समारोह में शामिल हुए हैं।
  • खराब मौसम की चेतावनी के बावजूद, जिस रास्ते से किंग का काफिला निकला, वहां हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे। बकिंघम पैलेस, द मॉल और वेस्टमिंस्टर ऐबे चर्च के बाहर भारी भीड़ जुटी थी। लोग परिवार के साथ सड़क, पार्क और फुटपाथ पर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here