Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज 16 मार्च है और आज का दिन भारत की लिहाज से विशेष स्थान रखता है। आज के ही के दिन यानी 16 मार्च 2012 को सचिन तेंदुलकर ने ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जिसे आज तक कोई नहीं तोड़ पाया है। एशिया कप में भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबला था। इस मैच में सचिन ने करियर का 100वां शतक लगाया। मौजूदा प्लेयर्स में सिर्फ विराट कोहली ही इस रिकॉर्ड के थोड़े पास हैं, लेकिन उन्हें भी इसे तोड़ने के लिए 27 शतक और लगाने हैं।

सचिन करियर का 462वां वनडे मैच खेलने उतरे थे। टॉस हारने के बाद भारत ने पहले बैटिंग शुरू की। सचिन के साथ गौतम गंभीर क्रीज पर उतरे। महज 25 के स्कोर पर गंभीर आउट हो गए, लेकिन इसके बाद सचिन ने पहले विराट कोहली फिर सुरेश रैना के साथ दो अहम साझेदारियां करके भारत का स्कोर 250 के पार पहुंचा दिया, साथ ही अपना 100वां शतक भी पूरा किया। पारी के दौरान सचिन ने 147 गेंदों पर 114 रन बनाए। सचिन के शतक और कोहली, रैना के अर्धशतक की मदद से भारत ने बांग्लादेश को 290 रन का टारगेट दिया।

बांग्लादेश ने चार गेंद बाकी रहते जीत के लिए जरूरी रन बना लिए। सचिन का ये शतक भारत को जीत नहीं दिला सका। बांग्लादेश के लिए तमीम इकबाल (70), जहुरुल इस्लाम (53) और नासिर हुसैन (54) ने अर्धशतक लगाए। आखिरी ओवरों में शाकिब अल हसन ने महज 31 गेंद में 49 और मुशफिकुर रहीम ने 25 गेंद में नाबाद 46 रन बनाकर बांग्लादेश को जीत दिलाई। शाकिब मैन ऑफ दि मैच रहे।

इसी सीरीज का अगला मैच भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेला। इस मैच में भारत को जीत मिली। 18 मार्च को खेला गया ये मैच सचिन के वनडे करियर 463वां और आखिरी मैच था। इस मैच में सचिन ने 52 रन बनाए थे। इसमें भारत ने विराट कोहली के 183 रनों की मदद से 330 रन का टारगेट चेज किया और जीत दर्ज की।

इराक ने कुर्दों पर किया था केमिकल अटैकः इराक-ईरान के बीच 1980 से युद्ध चल रहा था। हजारों लोगों मारे जा चुके थे, लेकिन 16 मार्च 1988 को जो हुआ, वो इतिहास की सबसे क्रूरतम घटनाओं में शामिल हो गया। सुबह 11 बजे के आसपास इराकी सेना ने ईरान की सीमा से लगे शहर हेलबजा पर केमिकल अटैक कर दिया। सेना ने मस्टर्ड गैस को हवा में घोल दिया।

हमले में हजारों लोग पलक झपकते ही मौत के मुंह में समा गए। 5,000 से भी ज्यादा लोग मारे गए और 10,000 से भी ज्यादा जिंदगीभर के लिए किसी न किसी बीमारी का शिकार हो गए। केमिकल इतना घातक था कि अगली पीढ़ियों तक में इसका असर देखने को मिला।

हेलबजा शहर इराक-ईरान की सीमा पर है। यहां ज्यादातर कुर्द लोग रहते थे, जो इराक में सद्दाम हुसैन के शासन से नाखुश थे। जब ईरान की सेना इस इलाके में घुसी तो स्थानीय कुर्दों ने उनका स्वागत किया। ये बात तानाशाह सद्दाम को नागवार गुजरी। सद्दाम ने कुर्दों को सबक सिखाने का फैसला लिया। ये हमला उसी नफरत का नतीजा था।

दी गई थी पोलियो की पहली खुराकः साल 2014 का मार्च महीना भारत के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आया। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को पोलियो-मुक्त देश घोषित कर दिया। भारत के लिए ये 19 सालों की लंबी लड़ाई का नतीजा था। इस लड़ाई का पहला अध्याय साल 1995 में आज ही के दिन लिखा गया था। 16 मार्च 1995 को भारत में पोलियो की ओरल वैक्सीन का पहला डोज दिया गया था।

भारत के पल्स पोलियो अभियान को दुनिया के सबसे सफल टीकाकरण अभियान के तौर पर गिना जाता है। टीकाकरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से हर साल 16 मार्च को राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस मनाया जाता है। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 16 मार्च को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1690: फ्रांस के राजा लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।
1693: इंदौर के होल्कर राजघराने के संस्थापक मल्हारराव होल्कर का जन्म हुआ।
1751: अमेरिका के चौथे राष्ट्रपति जेम्स मैडिसन का वर्जीनिया में जन्म हुआ।
1799: मशहूर फोटोग्राफर एना एटकिन्स का जन्म हुआ। उन्होंने पहली ऐसी किताब पब्लिश की थी जिसमें कैमरे से ली गई फोटो का इस्तेमाल किया गया था।
1846: अमृतसर संधि के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह को दे दिया गया।
1693: इंदौर के होल्कर वंश का प्रवर्तक मल्हारराव होल्कर का जन्म।
1901: महात्मा गांधी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी पोट्टि श्रीरामुलु का जन्म।
1906: भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार अम्बिका प्रसाद दिव्य का जन्म।
1910: इफ्तिखार अली खान पटौदी का जन्म हुआ। उन्होंने इंग्लैंड और भारत के लिए क्रिकेट खेला। उनके बेटे मंसूर अली खान पटौदी भारत के सबसे युवा टेस्ट कप्तान रहे।
1916: हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता दयाकिशन सप्रू का जन्म।
1922: अमेरिकी टेलीविजन पटकथा लेखक और नाटककार हार्डिंग लेमेय का जन्म।
1922: सुल्तान फवाद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
1926: दुनिया का पहला लिक्विड फ्यूल्ड रॉकेट लॉन्च किया गया। अमेरिकी इंजीनियर रॉबर्ड गोलार्ड ने लॉन्च किया। इसमें लिक्विड ऑक्सीजन और गैसोलीन का प्रयोग किया गया था।
1939: जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1945: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी के वर्जबर्ग शहर पर ब्रिटेन ने हवाई हमला किया। 20 मिनट की बमबारी में इस शहर का 90% हिस्सा तबाह हो गया था।
1945: द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जापानी आईलैंड ईओ जीमा पर अमेरिकी नौसेना ने कब्जा कर लिया।
1959: इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीकी समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1968: वियतनाम युद्ध के समय अमेरिकी सेनाओं ने सैकड़ों निर्दोष लोगों को मौत के घाट उतार दिया।
1978: अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1989: मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ‘ममी’ मिली।
1995: नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1998: चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2003: ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट कप्तान बने।
2004: रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
2006: संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।
2007: दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज हर्षल गिब्स ने एक ओवर में छह छक्के लगाकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। गिब्स ने 2007 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान नीदरलैंड के खिलाफ खेले गए मैच में डान वैन बंज की छह गेंदों पर छह छक्के लगाए।
2012: भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2013: पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना में 24 सैनिकों की मौत।
2014: क्रीमिया में यूक्रेन से अलग होने और रूस के साथ जाने के लिए जनमत संग्रह हुआ। कई देशों के विरोध के बाद भी रूस ने जनमत संग्रह के बाद क्रीमिया को अपने में मिला लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here