दिल्लीः मौजूदा समय में ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन है और हर स्मार्टफोन में गूगल मैप मौजूद है। वर्तमान समय में कैब ड्राइवर से लेकर आम आदमी तक रास्ता खोजने के लिए गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि अब मार्केट में देसी नेविगेशन ऐप्स की एंट्री हो चुकी है, जिससे गूगल मैप का दबदबा खत्म हो सकता है। आपको बता दें कि अभी तक सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन में गूगल मैप प्री-इंस्टॉल दिया जाता है। ऐसा गूगल की मनमानी की वजह से होता था, लेकिन कोर्ट के फैसले के बाद सभी एंड्रॉइड स्मार्टफोन कंपनियों के लिए गूगल मैप ऐप को देना अनिवार्य नहीं होगा। इससे बाकी नेविगेशन ऐप्स का मौका मिलेगा। चलिए आज हम आपको कुछ देसी नेविगेशन ऐप्स के बारे में जानकारी देते हैं..

Pattaपता एक देसी नेविगेशन ऐप है। इस ऐप की मदद से आप ऐसे लोकेशन का पता लगा सकता हैं, जहां वास्तव में रूट मौजूद नहीं है। पता एक स्टार्टअप है, जो यूजर्स को डिजिटल एड्रेस उपलब्ध कराता है। इसके लिए आप एड्रेस और लोकेशन के शॉर्ट कोड बना सकते हैं। इसकी मदद से आप घनी बस्तियों में भी किसी भी घर का पता लगा पाएंगे।

MapMyIndiaयह भी एक देसी नेविगेशन ऐप है। जिसे गूगल मैप के ऑप्शन के तौर पर देखा जाता है। इस ऐप की मदद से ट्रैफिक रूट और ट्रैफिक लाइट का पता लगा पाएंगे। साथ ही ऐप में स्ट्रीट व्यू फीचर दिया गया है। इस ऐप की मदद से लोकल एड्रेस का आसानी से पता लगाया जा सकता है। साथ ही ऐप पर सेलेक्टेड लोकेशन का 3D वर्जन भी उपलब्ध है।

Mapplsयह ऐप यूजर्स को सुरक्षित सफर का एहसास कराता है। इसमें फ्लाईओवर की सटीक जानकारी मिलती है। साथ ही 3D फोटो की मदद से रियलिस्टिक गाइडें दिया जाता है। जिससे फ्लाईओवर को लेकर कोई कंफ्यूजन नहीं रहती है। ऐसे में एक्सीडेंट होने की संभावना कम होती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here