Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन यानी 25 जनवरी 1971 को हिमाचल प्रदेश को अलग राज्य का दर्जा मिला था। शिमला के रिज मैदान में हुई जनसभा में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश के 18 वें राज्य के तौर पर हिमाचल प्रदेश की घोषणा की थी। इससे पहले हिमाचल केंद्र शासित प्रदेश था। बताया जाता है कि अलग राज्य की घोषणा के बाद लेडीज पार्क में चल रहे कार्यक्रम में तत्कालीन मुख्यमंत्री डा. वाईएस परमार भी खूब झूमे थे।

राष्ट्रीय मतदाता दिवसः हर वर्ष भारत में 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जाता है। लोकतंत्र में वोट का एक अपना ही महत्व है। किसी भी लोकतांत्रिक देश में सरकार बनाने में सबसे बड़ी भूमिका आम जनता यानी की वोटरों की होती है। वोट देना हर जिम्मेदार नागरिक का अधिकार और कर्तव्य है। चुनाव आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को हुई थी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को प्रतिवर्ष भारत में मनाया जाता है। भारत निर्वाचन आयोग इस साल पूरे देश में 12वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मना रहा है।वर्ष 2011 में तात्कालिक राष्ट्रपति प्रतिभा देवी पाटिल ने पहली बार 25 जनवरी 2011 को ‘राष्ट्रीय मतदाता दिवस’ मनाने की शुरुआत की थी।

राष्ट्रीय मतदाता दिवस को 25 जनवरी के दिन मनाने का एक खास कारण है। भारत की आजादी के तीन वर्ष बाद जब 1950 में 26 जनवरी को संविधान लागू किया गया, तो उससे एक दिन पहले यानी 25 जनवरी 1950 को चुनाव आयोग की स्थापना हुई। भारत के चुनाव आयोग के स्थापना दिवस के दिन राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने का फैसला लिया गया।

मतदान को लेकर भारत में रुझान कम है। अभी तक देश में महिलाएं और कई वर्ग के लोग मतदान के अधिकार का उपयोग नहीं करते हैं। हालांकि देश की तरक्की के लिए हर एक वोट जरूरी है। इसलिए मतदाता दिवस मनाने का उद्देश्य सभी पात्र मतदाताओं की पहचान करके उन्हें वोट देने के लिए प्रेरित करना है।

मतदाता दिवस के दिन पात्र मतदाताओं की पहचान की जाती है। अगर उनकी आयु 18 वर्ष से अधिक हो तो ऐसे युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करके उनका निर्वाचक फोटो पहचान पत्र बनाया जाता है। इस दिन मतदाताओं को शपथ भी दिलाई जाती है कि वह मत का प्रयोग कर देश के विकास के लिए लायक प्रतिनिधि का चयन करें।

ईदी अमीन ने युगांडा के राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे को हटायाः जनरल ईदी अमीन ने युगांडा को 1962 में स्वतंत्रता दिलाने वाले राष्ट्रपति मिल्टन ओबोटे को हटाकर सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया है। राष्ट्रपति जब सिंगापुर में राष्ट्रमंडल देशों के सम्मेलन में हिस्सा लेने गए थे कि उसी दौरान जनरल ने सैनिक तख़्ता पलट करके सत्ता पर क़ब्ज़ा कर लिया। युगांडा के सैनिकों ने एंटेबे हवाई अड्डे पर क़ब्ज़ा कर लिया. राजधानी कंपाला की सड़कों पर टैंक और सैनिक घूम रहे हैं।

राष्ट्रपति आवास को घेर लिया गया है और सभी प्रमुख सड़कें ब्लॉक कर दी गई हैं। डॉक्टर ओबोटे 1962 में देश के पहले प्रधानमंत्री बने थे। उस समय सर एडवर्ड मुतेसा राष्ट्रपति बने।  चार साल बाद ओबोटे ने उन्हें हटाकर संविधान में परिवर्तन किया और ख़ुद राष्ट्रपति बन बैठे।

जनरल अमीन सात साल तक युगांडा के हैवीवेट मुक्केबाज़ी चैंपियन रहे और सेना में अधिकतर समय सार्जेंट के पद पर रहे मगर जैसे ही ओबोटे राष्ट्रपति बने उन्होंने अमीन को सेना प्रमुख बना दिया। युगांडा रेडियो पर हुए प्रसारण में ओबोटे सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया गया. इस प्रसारण के बाद कंपाला की सड़कों पर लोग ख़ुशियाँ मनाते दिखे।

वैसे सेना ने रात का कर्फ़्यू लगा दिया था. ओबोटे उसी रात कीनिया में नैरोबी हवाई अड्डे पर पहुँचे जहाँ से वह एक होटल ले जाए गए. उन्होंने वहाँ कीनियाई उपराष्ट्रपति आरप मोरी से चर्चा की।

कोलंबिया में विनाशकारी भूकंपः कोलंबिया में आए एक भूकंप में 300 लोगों की मौत हो गई जबकि एक हज़ार लोग घायल हुए। रिक्टर पैमाने पर उसकी तीव्रता छह मापी गई थी। भूकंप के बाद आए झटके राजधानी बोगोटा तक महसूस किए गए। भूकंप का असर देश में कॉफ़ी उगाने वाले क्षेत्र पर प्रमुख रूप से हुआ जबकि राजधानी बोगोटा में कई इमारतें, होटल और ऐतिहासिक चर्च ध्वस्त हो गए।

बड़ी संख्या में लोग मलबे में दब गए या फिर भूकंप के बाद आए भूस्खलन का शिकार हो गए।  हज़ारों लोग इसके बाद बेघर हो गए। अर्मीनिया और परेरा इलाक़ों की राजधानी सबसे बुरी तरह प्रभावित हुई।  फ़ोन और बिजली संपर्क टूट गया। कोलंबियाई अधिकारियों ने बचावकर्मियों के काम में मदद के लिए दिन का कर्फ़्यू भी लगा दिया।  आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 25 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं पर…

1579 : डच गणराज्य की स्थापना हुई।
1755 : मास्को विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1824 : प्रसिद्ध बंगाली कवि माइकल मधुसूदन दत्त का जन्म हुआ।
1924 : फ्रांस के शैमॉनिक्स में पहले शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन हुआ।
1839 : चिली में भूकम्प से 10,000 लोगों की मौत हुई।
1959 : ब्रिटेन ने पूर्वी जर्मनी से व्यापारिक समझौता किया।
1969 : अमेरिका और उत्तरी वियतनाम के बीच पेरिस में शांति वार्ता की शुरुआत हुई।
1971 : हिमाचल प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा मिला।
1971: युगांडा की सशस्त्र सेना के प्रमुख इदी अमीन ने सैन्य तख्तापलट के जरिए राष्ट्रपति मिल्टन ओबोट से सत्ता छीनी। ओबोट 1962 में आजादी के बाद से देश का नेतृत्व कर रहे थे और तख्तापलट के समय सिंगापुर में राष्ट्रमंडल सम्मेलन में भाग लेने गए थे।
1975 : शेख मुजीबुर्रहमान बंगलादेश के राष्ट्रपति बने।
1980 : नागरिक सम्मान भारत रत्न, पद्म विभूषण आदि प्रदान करने का सिलसिला फिर से शुरू किया गया। सम्मान प्रदान करने का चलन आठ अगस्त 1977 को रोक दिया गया था।
1980 : मदर टेरेसा को भारत रत्न से सम्मानित किया गया।
1983 : विनोबा भावे को मरणोपरांत भारत रत्न प्रदान किया गया।
1990 : कोलंबिया का बोइंग 707 जेटलाइनर विमान न्यूयार्क में कोव नेक में एक पहाड़ी से टकराया। इस घटना में 88 लोग बच गये। बाद में पता चला कि हादसे के समय विमान के चारों इंजन बंद हो चुके थे और उसमें ईंधन लगभग खत्म था।
1999: कोलंबिया में शक्तिशाली भूकंप में 300 लोगों की मौत और एक हजार घायल।
1999 : अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति के छह अधिकारियों को भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद निष्कासित कर दिया गया।
1994 : तुर्की का प्रथम दूरसंचार उपग्रह ‘तुर्कसैट प्रथम’ अटलांटिक महासागर में गिरा।
2002 : भारत ने मध्यम दूरी तक मार करने वाले परमाणु क्षमता से लैस ‘प्रक्षेपास्त्र’ का परीक्षण किया।
2002 : अर्जन सिंह भारतीय वायु सेना के पहले ‘एयर मार्शल’ बने।
2003 : चीन के लोकतंत्र समर्थक नेता फेंग जू को देश निकाला दिया गया।
2004 : अंतरिक्ष यान ऑपर्च्युनिटी मंग्रल ग्रह पर सफलतापूर्वक उतरा।
2005 : महाराष्ट्र के सतारा जिले में एक पहाड़ी पर स्थित देवी के मंदिर में भगदड़ मचने से 300 से अधिक श्रद्धालुओं की मौत।
2008 : पाकिस्तानी सेना ने परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम मध्यम दूरी के प्रक्षेपास्त्र शाहीन-I (हत्फ़-4) का सफलतापूर्वक परीक्षण किया।
2009 : श्रीलंका सेना ने लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम से उसका आखिरी गढ़ मल्लाइतिवु छीना।
2010 : इराक की राजधानी बगदाद में तीन होटलों में बम फटने से 36 लोगों की मौत।
2015 : मिस कोलम्बिया पोलिना वेगा वर्ष 2014 की मिस यूनिवर्स बनीं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here