बर्मिंघमः 22वें कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को बॉक्सिंग में दूसरा गोल्ड मिला है। बर्मिंघम में खेले जा रहे कॉमनवेल्थ गेम्स के 10वें दिन रविवार को नीतू के तुरंत बाद अमित पंघाल ( 51 Kg) ने इंग्लैंड के मैक्डोनाल्ड को 5-0 से हराया।

इससे पहले नीतू (48 Kg) ने इंग्लैंड की डेमी जेड को 5-0 से हराते हुए पहला गोल्ड जीता था। इसके साथ ही भारत के मौजूदा सीजन में भारत का 15 गोल्ड हो गए हैं। साथ ही मेडल टैली में कुल पदकों संख्या 42 हो गई है। भारत के हिस्से 11 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज भी आए हैं।

वहीं भारतीय महिला हॉकी टीम ने ब्रॉन्ज मेडल जीत लिया है। उसने हार्डलाइन मुकाबले में न्यूजीलैंड को पेनाल्टी शूटआउट में 2-1 से हराया। यह इन गेम्स में भारत का महिला हॉकी में पहला ब्रॉन्ज है। उसने अब तक एक गोल्ड (2002) और एक सिल्वर (2006) ही जीते हैं। यह मुकाबला 1-1 से ड्रॉ रहा था।

पदक तालिका—

रैंक देश गोल्ड सिल्वर ब्रॉन्ज टोटल मेडल
1 ऑस्ट्रेलिया 59 46 50 155
2 इंग्लैंड 50 52 46 148
3 कनाडा 22 29 33 84
4 न्यूजीलैंड 17 12 15 44
5 इंडिया 15 11 16 44
6 नाइजीरिया 9 8 13 30
7 स्कॉटलैंड 8 9 24 41
8 दक्षिण अफ्रीका 7 8 11 26
9 मलेशिया 6 5 4 15
10 जमैका 6 4 2 12

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here