Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः बीजेपी का 42वां स्थापना दिवस है और चार दशकों में पार्टी ने लोकसभा में 2 सीटों से 303 सीटों का लंबा सफर तय किया है। पार्टी ने अटल-आडवाणी की जोड़ी से मोदी-शाह की जोड़ी तक पार्टी ने हर दशक में नई उपलब्धि हासिल की। इसमें राम जन्मभूमि आंदोलन ने भी उसकी मदद की, जिसका परिणाम पिछले साल अयोध्या में राम जन्मभूमि पर मंदिर के भूमिपूजन के तौर पर सामने आया।

भले ही बीजेपी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को हुई, लेकिन इसका इतिहास भारतीय जनसंघ से जुड़ा है। डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी ने पाकिस्तान और बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर कथित अत्याचार पर भारत के चुप रहने पर जवाहरलाल नेहरू मंत्रिमंडल से इस्तीफा दिया और 21 अक्टूबर 1951 को भारतीय जनसंघ की स्थापना की। डॉ. मुखर्जी के नेतृत्व में जनसंघ ने कश्मीर को विशेषाधिकार देने का विरोध किया। उन्हें जेल में डाल दिया गया, जहां उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 1967 में भारतीय जनसंघ तथा दीनदयाल उपाध्याय के नेतृत्व में कई राज्यों में कांग्रेस का एकाधिकार टूटा और कांग्रेस को राज्यों में हार मिलनी शुरू हुई। 1977 में इंदिरा गांधी ने आपातकाल खत्म कर चुनाव कराने का फैसला किया तो जयप्रकाश नारायण के आह्वान पर सभी कांग्रेस-विरोधी दल एकजुट हुए और ‘जनता पार्टी’ बनाई। भारतीय जनसंघ का जनता पार्टी में विलय 1 मई 1977 को हुआ।

जनता पार्टी का प्रयोग ज्यादा दिन नहीं चला। आपसी प्रतिस्पर्धा भी बढ़ गई। कहा गया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से संबंध रखने वाले जनता पार्टी में नहीं रहेंगे। तब 6 अप्रैल 1980 को नए संगठन के तौर पर भारतीय जनता पार्टी बनी। अटल बिहारी वाजपेयी इसके पहले अध्यक्ष बने। 1984 के लोकसभा चुनावों में इंदिरा गांंधी की हत्या की वजह से कांग्रेस के पक्ष में सहानुभूति लहर थी और बीजेपी सिर्फ दो सीटों पर जीत हासिल कर सकी। 1989 में बोफोर्स और अन्य मुद्दों के चलते भाजपा आगे बढ़ी और तब उसके पास 85 सीटें थीं। इसी साल पार्टी ने राम जन्मभूमि आंदोलन को समर्थन दिया। लालकृष्ण आडवाणी ने सोमनाथ से राम रथयात्रा शुरू की।

इसके बाद तो पार्टी को मिलने वाला समर्थन बढ़ता ही गया। उस समय के मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के आदेश पर आडवाणी को बिहार में गिरफ्तार कर लिया गया। आंदोलन ने जोर पकड़ा तो 1991 में पार्टी की सीटें बढ़कर 120 हो गईं। 1993 में उत्तर प्रदेश, दिल्ली, राजस्थान, हिमाचल और मध्य प्रदेश में भी बीजेपी के वोट बढ़े। 1995 में आंध्र, कर्नाटक, बिहार, ओडिशा, गोवा, गुजरात और महाराष्ट्र जैसे राज्यों में भी कमल खिला।

1996 में भाजपा ने 161 सीटें जीतीं और लोकसभा में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। अटल बिहारी वाजपेयी प्रधानमंत्री बने, पर बहुमत नहीं होने से 13 दिन में ही सरकार गिर गई। 1998 के मध्यावधि चुनावों में भाजपा ने सहयोगी दलों के साथ NDA बनाया और सत्ता में आई। 1999 में अन्नाद्रमुक ने समर्थन वापस ले लिया और सरकार गिर गई। अक्टूबर-1999 में NDA ने 303 सीटें जीतीं और स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा 183 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी थी।

2004 में वाजपेयी के नेतृत्व में इंडिया शाइनिंग का नारा दिया गया, पर चला नहीं और कांग्रेस के 222 की तुलना में उसे 186 सीटें ही मिलीं। 2009 में बीजेपी की सीटें घटकर 116 रह गईं। बीजेपी ने 2014 में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 282 सीटें जीतीं और 543 में से NDA ने 336 सीटों पर जीत हासिल की। मोदी 26 मई 2014 को देश के 15वें प्रधानमंत्री बने। 1984 के बाद पहली बार किसी पार्टी को लोकसभा में बहुमत मिला था। इसके बाद भाजपा ने 2019 में 303 सीटों पर जीत हासिल की और इतिहास रच दिया। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 06 अप्रैल का घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1672- फ्रांस ने नीदरलैंड के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1841 : राष्ट्रपति जॉन टायलर को शपथ दिलाई गयी।
1859 : अमेरिका ने सुधार के लिए मेक्सिको युद्ध में लिबरल सरकार को मान्यता दी।
1889 : जॉर्ज ईस्टमैन ने पहली बार के लिए कोडक फिल्म को बेचने का काम शुरू किया।
1896 : पहले आधुनिक ओलंपिक खेलों की यूनान के एथेंस में शुरूआत हुई।
1909 : अमेरिकी नागरिक राबर्ट पियेरी और मैथ्यू हैंसन ने पहली बार उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने का दावा किया।
1917 : प्रथम विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने जर्मनी के खिलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1917 : संयुक्त राज्य अमेरिका ने जर्मनी से युद्ध की घोषणा की।
1919- गांधी जी ने रॉलेट एक्ट कानून के खिलाफ सविनय अवज्ञा आंदोलन के तहत पहली अखिल भारतीय हड़ताल का आह्वान किया।
1930 : महात्मा गांधी ने अपनी स्वतंत्र भारत की माँग पर ज़ोर देने के लिए सविनय अवज्ञा आन्दोलन आन्दोलन छेड़ा
1931- ‘बंगाल की मधुबाला’ नाम से मशहूर अभिनेत्री सुचित्रा सेन का जन्म हुआ। सुचित्रा सेन ने हिंदी सिनेमा में अपने करियर की शुरुआत विमल रॉय की फिल्म देवदास से की थी। 1963 में मॉस्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में वे सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री चुनी गईं। किसी भी विदेशी पुरस्कार को पाने वाली सुचित्रा सेन पहली भारतीय अभिनेत्री हैं।
1942- जापानी विमानों ने पहली बार भारत में हमला किया।
1943 : वादी अकाटिट का युद्ध ट्यूनीशिया में शुरू हुआ।
1955- अमेरिका ने परमाणु परीक्षण किया ।
1956- पूर्व क्रिकेटर दिलीप वेंगसरकर का महाराष्ट्र में जन्म।
1957- सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1959 : 31 वीं अकादमी पुरस्कार समारोह आयोजित किया गया।
1966 : भारतीय तैराक मिहिर सेन ने पाक जलडमरूमध्य तैर कर पार किया।
1979 : नेपाल में छात्रों ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया।
1985 : पाब्लो पिकासो के समकालीन विश्वविख्यात कलाकार मार्क शागल का पेरिस में देहांत।
1992 : बार्नी और उनके दोस्तों को पहले पीबीएस नेटवर्क पर प्रसारित किया गया।
1998 : पाकिस्तान ने भारत को मारने में सक्षम माध्यम रेंज मिसाइलों का परीक्षण किया।
1999 : नेपाल में पुन: पांच सौ रुपये के भारतीय नोट चलाने की घोषणा की।
2000 : कराची की एक अदालत ने आतंकवाद व विमान अपहरण के मामले में अपदस्थ प्रधानमंत्री नवाज शरीफ़ को उम्र क़ैद की सज़ा सुनायी।
2005 : कुर्द नेता जलाल तालाबानी को ईराक का नया राष्ट्रपति चुना गया।
2007 : बांग्ला लेखिका लीला मजूमदार का निधन।
2009- इटली में 6.3 तीव्रता वाले भूकंप के कारण 253 लोगों की मौत।
2010- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में सर्च अभियान से लौट रहे सीआरपीएफ जवानों पर घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने हमला किया, 76 जवान शहीद हुए।
2013- इराक के बकूबा में चुनाव प्रचार के दौरान आत्मघाती बम धमाके में 22 लोगों की मौत हो गयी तथा 60 अन्य घायल हो गये।
2013- अफ्रीकी देश नाइजीरिया के मिदलू गांव में हमले में 11 लोगों की मौत हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here