मुंबईः बॉलिवुड अभिनेता फरहान अख्तर 21 फरवरी को शिबानी दांडेकर के संग शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। प्री-वेडिंग फंक्शन  गुरुवार से शुरू हो गए। शादी से दो दिन पहले मेहंदी का कार्यक्रम रखा गया, जहां होने वाली दुल्हन शिबानी दांडेकर ने जमकर ठुमके लगाए। फरहान अख्तर की होने वाली दुल्हनिया शिबानी ने रणवीर सिंह की ‘सिंबा’ फिल्म के गाने ‘आंख मारे’ और ‘गल्ला गुड़िया’ पर दोस्तों के साथ थिरकी। आपको बता दें कि सोशल मीडिया पर शिबानी-फरहान के प्री-वेडिंग फंक्शन की ढेर सारे फोटो और वीडियो सामने आए हैं।

मेंहदी के फंक्शन में फरहान और शिबानी के फैमिली तथा दोस्त ही नजर आए। इस दौरान फरहान अख्तर की मां, रिया चक्रवर्ती, अनुषा दांडेकर और अमृता अरोड़ा समेत कई सितारे नजर आए। बताया जा रहा है कि 21 फरवरी को फरहान-शिबानी कोर्ट मैरिज करेंगे।

आपको बता दें फरहान अख्तर के पिता जावेद अख्तर ने हाल में एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा था कि उनके बेटे फरहान जल्द शादी करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा था कि शादी की तैयारियां भी शुरू हो चुकी हैं। जावेद अख्तर ने बताया था कि कोरोना की वजह से वह बड़े स्केल पर शादी के फंक्शन नहीं किये जाएंगे।

फरहान अख्तर की ये दूसरी शादी है। साल 2000 में फरहान अख्तर ने अधुना संग शादी की थी। लेकिन 17 साल बाद साल 2017 में दोनों ने आपसी सहमति से तलाक ले लिया। दोनों के दो बच्चे हैं। वहीं फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात साल 2015 में एक शो में हुई थी। दोनों कई साल से एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब शादी के बंधन में बंधने का दोनों ने फैसला लिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here