Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1952 में आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया था। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 10 फरवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाएंः

1818: अंग्रेजों की सेना और मराठा सेना के बीच रामपुर में तीसरा और अंतिम युद्ध लड़ा गया।
1846: जांबाज सिख लड़ाकों और ईस्‍ट इंडिया कंपनी के बीच सोबराऊं की लड़ाई शुरू हुई।
1879: अमेरिका के कैलिफोर्निया थिएटर में पहली बार रोशनी के लिए बिजली का इस्तेमाल किया गया।
1929: जेआरडी टाटा पायलट लाइसेंस पाने वाले पहले भारतीय बने।
1921: महात्मा गांधी ने काशी विद्यापीठ का उद्घाटन किया।
1921: ड्यूक आफ़ कनॉट ने इंडिया गेट की आधारशिला रखी।
1970: मशहूर हिंदी कवि कुमार विश्वास का जन्म हुआ
1952: आजादी के बाद पहले लोकसभा चुनाव में पंडित जवाहरलाल नेहरू के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर देश में लोकतंत्र की स्थापना का शंखनाद किया।
1979: ईटानगर को अरुणाचल प्रदेश की राजधानी बनाया गया।
1990: बृहस्पति की ओर जाते हुए अंतरिक्ष यान गैलिलियो शुक्र ग्रह के सामने से गुजरा।
1992: अंडमान निकोबार आइसलैंड को विदेशी पर्यटकों के लिए खोला गया।
1996: शतरंज को दिमाग का खेल माना जाता है और आईबीएम ने शतरंज खेलने वाला कंप्यूटर डीप ब्लू बनाया। इनसानी दिमाग को चुनौती देने के लिए शतरंज के विश्व चैंपियन गैरी कास्पारोव और डीप ब्लू के बीच मुकाबला आयोजित किया गया, जिसे कास्पारोव ने 4-2 से जीत लिया। यह अलग बात है कि अगले बरस डीप ब्लू इस मुकाबले में विजयी रहा।
2005: ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स और लंबे समय से उनकी मित्र कैमिला पार्कर के विवाह की तारीख का ऐलान किया गया।
2009: प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित भीमसेन जोशी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारतरत्न प्रदान किया गया। उन्हें नवंबर 2008 में भारत रत्न से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
2010: पाकिस्तान में पेशावर के नजदीक खैबर दर्रा इलाके में पुलिस अधिकारियों के काफिले पर फिदायीन हमला किया गया। उसके बाद राहत और बचाव के लिए वहां पहुंचे दल को भी निशाना बनाया गया। इस दौरान 13 पुलिस अधिकारियों सहित कुल 17 लोगों की मौत हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here