Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1966 में कांग्रेस संसदीय दल में हुए चुनाव में इंदिरा गांधी को 355 वोट मिले थे। वहीं उनके खिलाफ खड़े हुए उस वक्त के वरिष्ठ नेता मोरारजी देसाई को महज 169 वोट मिले। ये दूसरा मौका था जब मोरारजी प्रधानमंत्री बनने चूके थे। इससे पहले नेहरू के निधन के बाद भी वे प्रधानमंत्री पद की दौड़ में थे।

आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 19 जनवरी को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः
1597 – मेवाड़ के राजपूत राजा राणा प्रताप सिंह का निधन।
1668 – किंग लुईस चौदहवां तथा सम्राट लियोपेल्ड प्रथम ने स्पेन के बंटवारे को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये। 1839 – ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने यमन के शहर अदन को जीत लिया।
1883: नार्थ सी में जर्मन स्टीमर सिंब्रिया और ब्रिटिश स्टीमर सुल्तान के बीच टक्कर हुई थी। इस हादसे में 340 लोगों की मौत हो गई थी।
1905 – बंगला साहित्यकार देवेन्द्रनाथ टैगोर ने आखरी सांस ली।
1907: पहला फिल्म रिव्यू वैरायटी मैग्जीन में छपा।
1910 – जर्मनी तथा बोलिविया के वाणिज्यिक तथा दोस्ताना समझौता समाप्त।
1920 – अलेक्जेंडर मिलरैंड ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।
1921 – मध्य अमेरिकी देशों कोस्टारिका, ग्वाटेमाला, होंडुरस तथा अल सल्वाडोर ने समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1927 – ब्रिटेन की सरकार ने अपनी सेना चीन भेजने का निर्णय लिया।
1938 – जनरल मोटर्स ने डीजल इंजन का बड़े स्तर पर उत्पादन शुरू किया।
1941 – ब्रिटेन ने अफ्रीकी देश इराटीरिया के खिलाफ आक्रमक रूख अपनाया।
1941 – ब्रिटेन की सेना ने अफ्रीकी देश सूडान के कसलफ पर कब्जा किया।
1942 – जापान की सेना ने बर्मा पर हमला किया।
1949 – कैरेबियाई देश क्यूबा ने इजरायल को मान्यता दी।
1966 – इंदिरा गांधी भारत की चौथी प्रधानमंत्री चुनी गयी।
1981 – अमेरिकी तथा ईरान के बीच समझौते के तहत 52 अमेरिकी बंधकों को रिहा किया गया।
1987: नारायण दत्त ओझा सुप्रीम कोर्ट के जज बनने के दो घंटे बाद रिटायर हो गए थे।
1990 – ओशो के नाम से मशहूर रजनीश का पुणे में निधन।
1995 – हिन्दी साहित्यकार उपेंद्रनाथ अश्क का निधन।
2000: न्यूयॉर्क के टाइम स्क्वायर पर पहला WWF रेस्टोरेंट खुला था।
2006: नासा का न्यू हॉराइजन स्पेसक्राफ्ट लॉन्च हुआ। प्लूटो की जानकारी इकट्ठा करने के लिए इस मिशन को भेजा गया था।
2007- जवाहर लाल नेहरू पुरस्कार ओमान के सुल्तान काबूस बिन सईद बिन तैमूर अल सईद को प्रदान करने का फैसला।
2010 – कन्नड़ फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता के. एस. अशवाथ का निधन।
2012 – प्रसिद्ध संगीतकार तथा भारतीय, पाश्चात्य संगीत के उस्ताद एंथनी गोंज़ाल्विस का निधन ।
2013- स्काटलैंड के ग्लेन कोए में हिमस्खलन में चार पर्वतारोहियों की मौत।
2013- नासा के क्यूरियोसिटी रोवर को मंगल ग्रह पर कैल्शियम जमा मिला।
2015- राजनीतिक विचारक एवं लेखक रजनी कोठारी का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here