Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 2014 में पूर्व अटल बिहारी वाजपेयी और पंडित मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 24 दिसंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1524 – यूरोप से भारत तक पहुँचने के समुद्री मार्ग का पता लगाने वाले पुर्तग़ाली नाविक वास्को-डी-गामा का कोच्चि में निधन।
1715 – स्वीडन की सेना ने नार्वे पर कब्जा किया।
1798 – रूस और ब्रिटेन के बीच दूसरे फ्रांस विरोधी गठबंधन पर हस्ताक्षर।
1894 – कलकत्ता में पहले मेडिकल कांफ्रेस का आयोजन।
1921 – नोबेल पुरस्कार विजेता रबीन्द्रनाथ टैगोर ने विश्व भारती विश्वविद्यालय की स्थापना की।
1924 – भारतीय पार्श्वगायक मोहम्मद रफ़ी का जन्म।
1954 – दक्षिण पूर्वी एशियाई देश लाओस ने स्वतंत्रता हासिल की।
1959- जाने माने बॉलीवुड अभिनेता अनिल कपूर का जन्म।
1962 – सोवियत संघ ने नोवाया जेमल्या में परमाणु परीक्षण किया।
1967 – चीन ने लोप नोर क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1979- सोवियत संघ ने अफगानिस्तान पर आक्रमण किया था। यह हमला 1978 की सोवियत अफगान मैत्री संधि के बहाने किया गया था।
1986 – लोटस टैंपल श्रद्धालुओं के लिए खोला गया था।
1987 – तमिल अभिनेता और राजनेता एम. जी. रामचन्द्रन का निधन।
1988 – हिन्दी के प्रसिद्ध कथाकार और उपन्यासकार जैनेन्द्र कुमार का निधन।
1989 – देश का पहला अम्यूजमेंट पार्क ‘एसेल वर्ल्ड’ मुंबई में खुला।
1996 – तज़ाकिस्तान में गृहयुद्ध को समाप्त करने के लिए समझौता सम्पन्न।
2000 – विश्वनाथन आनंद विश्व शतरंज चैंपियन बने।
2000-‘उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम विधेयक 1986’ पारित होने की याद में इस दिन को ‘राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा।
2002 – दिल्ली मेट्रो का शुभारंभ शहादरा तीस हज़ारी लाईन से हुआ।
2005 – यूरोपीय संघ ने ‘खालिस्तान ज़िन्दाबाद फ़ोर्स’ नामक संगठन को आतंकवादी सूची में शामिल किया।
2006 – शिखर बैठक में फ़िलिस्तीन को इजरायल कई सुविधाएँ देने के लिए तैयार।
2007 – मंगल ग्रह के रहस्यों की खोज करने के लिए यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी यान मार्स ने मंगल ग्रह की कक्षा में चार हज़ार चक्कर पूरे किये।
2008 – जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के अन्तिम चरण में 55% वोट पड़े।
2011 – क्यूबा की सरकार ने 2900 कैदियों को रिहा करने की घोषणा की।
2014 – अटल बिहारी वाजपेयी और मदन मोहन मालवीय को भारत रत्न देने की घोषणा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here