Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1969 में लंदन के क्वीन कार्लेट अस्पताल में अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म हुआ। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया में 13 नवंबर को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः

1780- पंजाब के महाराजा रणजीत सिंह का गुजरांवाला में जन्म। यह स्थान अब पाकिस्तान में है।
1831- स्कॉटलैंड के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ मैक्सवेल का जन्म हुआ।
1864- यूनान के नए संविधान को स्वीकार किया गया।
1898- काली पूजा के अवसर पर पूज्य माता श्री शारदा देवी ने निवेदिता विद्यालय का उद्घाटन किया।
1917- प्रसिद्ध प्रगतिशील कवि मुक्तिबोध गजानन माधव का जन्म हुआ।
1918- ऑस्ट्रिया गणराज्य की स्थापना हुई।
1945- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व ऑल इंडिया फ़ुटबॉल फ़ेडरेशन के अध्यक्ष प्रियरंजन दासमुंशी का जन्म हुआ।
1950- तिब्बत ने आज ही के दिन चीनी आक्रमण के ख़िलाफ़ संयुक्त राष्ट्र में अपील की।
1960- स्पेन के एमुडे में एक फिल्म थियेटर में आग लगने से 152 बच्चे मारे गये।
1967- फिल्म अभिनेत्री मीनाक्षी शेषाद्रि का जन्म हुआ।
1968- पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री रहे जुल्फिकार अली भुट्टो को गिरफ्तार किया गया।
1968- हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री जूही चावला का जन्म हुआ।
1969- लंदन के एक अस्पताल में एक महिला ने पांच बच्चों को जन्म दिया। क्वीन कार्लेट अस्पताल में शताब्दी में पहली बार एक साथ पांच बच्चों का जन्म।
1971- अमेरिकी अंतरिक्ष संस्थान नासा द्वारा भेजा गया यान मरीनर 9 मंगल ग्रह की कक्षा में पहुंचा।
1975- विश्व स्वास्थ्य संगठन ने एशिया के चेचक मुक्त होने की घोषणा की।
1985- पूर्वी कोलंबिया में ज्वालामुखी फटने के कारण करीब 23,000 लोग मारे गये।
1997- सुरक्षा परिषद ने इराक पर यात्रा प्रतिबंध लगाया।
1998- चीन के विरोध के बावजूद तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा और अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन ने मुलाकात की।
2004- अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने फ़िलिस्तीनी राष्ट्र के निर्माण के लिए चार साल का समय निर्धारित किया।
2008- ‘असम गण परिषद’ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन में शामिल हुई।
2013- तिब्बत में वैज्ञानिकों ने मानव जाति के लिए ज्ञात सबसे पुरानी बड़ी बिल्ली के जीवाश्म की खोज की।
2015 – आतंकवादियों ने पेरिस पर घातक हमला किया। 130 लोगों की मौत, 350 से ज्यादा घायल।
2019- भारतीय उच्चतम न्यायालय ने कहा कि प्रधान न्यायाधीश का कार्यालय सार्वजनिक प्राधिकरण है और यह सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here