Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1997 में दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत हुई थी। आइए एक नजर डालते हैं देश और दुनिया के इतिहास में 13 जून को घटित हुई घटनाओं परः-

1290: खिलजी प्रमुख जलालुद्दीन फिरोजशाह दिल्ली की गद्दी पर बैठा और इसके साथ ही गुलाम वंश के शासन का अंत हुआ। लंबे समय से अफगानिस्तान में बसे खिलजी कबीले ने 1320 तक शासन किया।
1731: स्वीडिश ईस्ट इंडिया कंपनी की स्थापना।
1757: बंगाल, बिहार और उड़ीसा के नवाब सिराजुद्दौला से युद्ध करने के लिए ईस्ट इंडिया कंपनी के रॉबर्ट क्लाइव ने मुर्शिदाबाद की तरफ कूच किया। उस समय उनके पास 1000 यूरोपीय और 2000 भारतीय सैनिकों के अलावा आठ तोपें थीं।
1888: अमेरिकी कांग्रेस ने श्रम विभाग का गठन किया।
1909: केरल के पालाघाट में ई एम एस नंबूदरिपाद का जन्म।
1932: ब्रिटेन ने 72 वर्षों तक स्वेज नहर का नियंत्रण अपने कब्जे में रखने के बाद उसे मिस्र को सौंपा।
1940: देश के महान क्रांतिकारी ऊधम सिंह को लंदन में फांसी दी गई। उन्हें जनरल ओ डायर की हत्या का दोषी ठहराया गया। जनरल डायर जलियांवाला बाग की त्रासदी के समय पंजाब का गवर्नर था और ऊधम ने उस हत्याकांड का बदला लेने के लिए जालिम की जान ली थी।
1943: नेताजी सुभाष चंद्र बोस जर्मनी से तोक्यो पहुंचे।
1997: राजधानी दिल्ली के उपहार सिनेमा में शो के दौरान आग लगने से 59 लोगों की मौत।
2002: अमेरिका ने ऐंटी-बालिस्टिक मिसाइल संधि से खुद को अलग किया।
2005: पॉपस्टार माइकल जैक्सन 13 साल के बच्चे के यौन उत्पीड़न मामले में बरी।
2006: नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।
2012: पाकिस्तान के प्रसिद्ध गजल गायक मेंहदी हसन का निधन।
2016: भारत के प्रसिद्ध लेखक, उपन्यासकार, नाटककार, आलोचक तथा व्यंग्यकार मुद्राराक्षस का निधन।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here