Old compass on vintage map with rope closeup. Retro stale

दिल्लीः आज के ही दिन 1987 में पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नियर को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया था। आइए एक नजर डालते हैं 11 जून को घटित हुईं महत्वपूर्ण घटनाओं परः-

1770- कैप्टन जेम्स कुक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
1776- अमेरिका की स्वतंत्रता का घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई।
1866- इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई।
1897- महान स्वतंत्रता सेनानी राम प्रसाद बिस्मिल का जन्म।
1901- न्यूजीलैंड ने क्रुक द्वीप पर कब्जा किया।
1909- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष के. एस. हेगड़े का जन्म।
1911- ब्रिटिश गिटार वादक ग्रेम रसेल का जन्म।
1921- ब्राजील में महिलाओं को मतदान का अधिकार मिला।
1924- मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार एवं जीवनी लेखक वासुदेव वामन शास्त्री खरे का निधन।
1935- एडविन आर्मस्ट्रांग ने पहली बार एफएम का प्रसारण किया।
1940- इटली के जिनेवा तोरन पर ब्रिटेन ने बमबारी की।
1948- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का जन्म।
1964- भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की इच्छानुसार उनकी अस्थियों की भस्म पूरे देश में बिखेरी गई।
1983- औद्योगिक समूह बी. के. के. एम.बिड़ला समूह के संस्थापक घनश्यामदास बिड़ला का निधन।
1987- पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नियर को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
1997- लम्बी दूरी के भारत के प्रसिद्ध तैराक मिहिर सेन का निधन।
1999- वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलेन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
2003- रूसी टेनिस खिलाड़ी अन्ना कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
2006- नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2007- फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
2008- ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया।
2012- अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here